Responsive Scrollable Menu

Pudina Tamatar Chutney: पुदीना-टमाटर की चटनी खाने का स्वाद करेगी दोगुना! गर्मी में रखेगी हेल्दी

Pudina Tamatar Chutney: गर्मी का मौसम आते ही खाने में कुछ हल्का, ताजा और चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में पुदीना-टमाटर की चटनी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनकर सामने आती है। यह चटनी साधारण दाल-चावल, पराठा या स्नैक्स का स्वाद भी दोगुना कर देती है।

खास बात यह है कि पुदीना ठंडक देता है और टमाटर शरीर को जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है। यानी एक छोटी कटोरी चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मी में शरीर को तरोताजा भी रखती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

पुदीना-टमाटर चटनी के लिए सामग्री

  • 1 कप ताजा पुदीने की पत्तियां
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर (कटे हुए)
  • 2 हरी मिर्च
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

पुदीना-टमाटर चटनी बनाने का तरीका

पुदीना और टमाटर से तैयार चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी या धूल न रहे। टमाटरों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप चाहें तो टमाटर को हल्का सा भून भी सकते हैं, इससे चटनी का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ता है।

हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को छीलकर तैयार रखें। ये चटनी को तीखापन और खास खुशबू देते हैं। अब मिक्सर जार में पुदीना, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक और भुना जीरा डालें। थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा पतली न हो।

Masala Toast Sandwich: घर पर बनाएं चटपटा मसाला टोस्ट सैंडविच, टेस्टी स्नैक सब करेंगे पसंद

Anxiety Remedies: टीनएजर्स में बढ़ने लगे हैं एंजाइटी के मामले! ये तरीके रिलैक्स रखने में करेंगे मदद

जीरा अजवाइन पाउडर: पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक होगी मजूबत, वजन घटाने में मिलेगी मदद; गजब के हैं 5 फायदे

Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी

पीसने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह चला लें। अगर नमक या तीखापन कम लगे तो अपने स्वादानुसार एडजस्ट कर सकते हैं। तैयार चटनी को कटोरी में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा या पुदीने की पत्ती से सजाएं। इसे पराठे, पकौड़े, सैंडविच या दाल-चावल के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Manikya Gemstone: सूर्य का रत्न पहनने से पहले जानें ये Rules, वरना फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान

रत्नों की दुनिया में माणिक्य रत्न को 'रत्नों का राजा' माना जाता है। माणिक्य रत्न न सिर्फ दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षित होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में माणिक्य रत्न को सबसे शक्तिशाली रत्नों में से एक माना जाता है। माणिक्य लाल रंग का रत्न होता है और यह सीधे तौर पर ग्रहों के राजा सूर्य से संबंधित है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको माणिक्य रत्न की खासियत और इसके लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

सूर्य का आशीर्वाद और माणिक्य रत्न

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य पिता के साथ संबंधों, आत्मविश्वास, मान सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक है। जब किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो उसको अक्सर शारीरिक कमजोरी, असफलता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में माणिक्य धारण करने से सूर्य की ऊर्जा को सक्रिय करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Maa Lakshmi Puja: Friday को करें मां लक्ष्मी के ये 5 अचूक उपाय, घर में होगी धन की वर्षा, मिलेगा Good Luck


लाभ

अगर आप भीड़ में बोलने से या फिर फैसले लेने से डरते हैं। तो माणिक्य धारण करने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा और साहस आती है।

शास्त्रीय ग्रंथ फलदीपिका के आधार पर जो लोग राजनीति, प्रशासनिक सेवाओं या उच्च पदों पर जाना चाहते हैं। उनके लिए माणिक्य धारण करना भाग्य को खोलने वाला माना जाता है।

माणिक्य पहनने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है और हृदय संबंधी समस्याओं में सुधार होता है। इसको धारण करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

माणिक्य रत्न को धारण करने से पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होते हैं और समाज में आपका रुतबा बढ़ता है।

जानिए किसे नहीं पहनना चाहिए

बता दें कि माणिक्य जितना प्रभावशाली है, उतना ही संवेदनशील भी है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रतिकूल है, तो इसको पहनने से आपको आंखों में जलन, सिरदर्द या अहंकार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माणिक्य रत्न को कभी भी नीलम, हीरा या गोमेद के साथ पहनने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि यह ग्रह आपस में शत्रुता रखते हैं।

ऐसे करें धारण

माणिक्य रत्न को हमेशा सोने या तांबे की अंगूठी में पहनना चाहिए। रविवार को सुबह सूर्योदय के समय गंगाजल और कच्चे दूध से अंगूठी को शुद्ध कर लें। फिर अनामिका उंगली में इस अंगूठी को धारण करें।

Continue reading on the app

  Sports

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण और उप-चिकित्सालय की घोषणा की

टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को 41.21 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल योजनाओं में 13.43 करोड़ रुपये की … Thu, 26 Feb 2026 23:07:25 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: तालिबान की गोलीबारी से दहला पाकिस्तान ! #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:10:37+00:00

Iran News:ईरान के पास कौन-कौन सी मिसाइल है ? #shorts #ytshorts #iran #khamenei #ayatullahkhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:06:30+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00

Gold Silver Price Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज का ताज़ा भाव | 26 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers