Responsive Scrollable Menu

Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!

डायरेक्टर नितेश तिवारी की Ramayana Part One की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही 'रामायण पार्ट 1' अक्टूबर 2026 में रिलीज होगी। लेकिन इससे 8 महीने पहले ही इसकी स्क्रीनिंग की चर्चा है।

Continue reading on the app

Holi 2026: होली में स्किन और बालों को न होने दें नुकसान, एक्सपर्ट्स से जानें प्री और पोस्ट-होली केयर रूटीन

Holi 2026: होली रंगों, खुशियों और उत्साह का त्योहार होता है, लेकिन सिंथेटिक रंग, तेज धूप और लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने से स्किन, बाल, आंखों और होंठों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले और बाद में सही देखभाल की जाए ताकि त्योहार का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके. आइए जानते हैं होली के लिए स्किन और हेयर प्रोटेक्शन टिप्स.

एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

एशियन हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अमित बांगिया बताते हैं कि होली के रंग स्किन को सूरज की रोशनी में और भी ज्यादा सेंसिटिव बना देते हैं, जिससे पिग्मेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टर के अनुसार, अगर आपकी स्किन एक्ने-प्रोन है, तो होली से 3-5 दिन पहले रेटिनॉल या बेंजोयल पेरॉक्साइड जैसे एक्टिव ट्रीटमेंट बंद कर दें ताकि जलन न हो. साथ ही फुल स्लीव के कॉटन कपड़े पहनें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली के लिए चाहिए व्हाइट कुर्ते, टीशर्ट और ड्रेस? दिल्ली-NCR के इन बाजारों में करें शॉपिंग

होली के लिए जरूरी टिप्स

स्किन प्रोटेक्शन

प्री-होली केयर

होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल, सरसों या ऑलिव ऑयल लगाएं. खासकर कोहनी, घुटने और हाथों पर अधिक ध्यान दें क्योंकि यहां रंग ज्यादा चिपकते हैं. इसके बाद गाढ़ा मॉइश्चराइजर या बॉडी बटर लगाएं और SPF-50 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करें. 

पोस्ट-होली केयर

होली के बाद रंग हटाने के लिए हार्श साबुन या ज्यादा स्क्रबिंग करने से बचना चाहिए. मुंह धोने के लिए माइल्ड फेसवॉश या घर का बना उबटन इस्तेमाल करें. जलन कम करने के लिए एलोवेरा जेल, गुलाब जल या खीरे का रस लगा सकते हैं. स्किन को दोबारा हाइड्रेट करने के लिए हल्का मॉइश्चराइजर या सीरम लगाएं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि होली के बाद कम से कम एक हफ्ते तक किसी भी सैलून ट्रीटमेंट से बचें ताकि स्किन नेचुरली रिकवर कर सके.

बालों के लिए होली पर क्या करें?

प्री-हेयर केयर में होली खेलने से पहले आपको अपने बालों में तेल लगाना चाहिए. तेल सरसों या नारियल का हो सकता है. ऑयल को अपनी बालों की स्कैल्पस पर लगाएं. तेल लगाने से बाल फ्रिजी नहीं होंगे और उनमे से रंग भी आसानी से निकल जाएगा. होली खेलते समय बालों को सेफ रखने के लिए आप बालों को ढकने के लिए स्कार्फ और हैट भी पहन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में अपनी गाड़ी को कैसे रखें सुरक्षित? रंग और नुकसान से बचाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर बने नंबर-1

Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा. वह इस मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Fri, 27 Feb 2026 10:38:27 +0530

  Videos
See all

Rinku Singh's Father Death | क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा गमों का पहाड़! | Rinku Singh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:45:31+00:00

News Ki Pathshala Live : आपके बच्चों की किताब में ऐसा क्या कि Supreme Court भयंकर भड़क गया ? | NCERT #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:03:40+00:00

Pakistan Vs Afghanistan War:तालिबान Vs पाकिस्तान के बीच भीषण जंग| Taliban | Breaking | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:50:00+00:00

Umashankar Singh Raid News : उमाशंकर सिंह के दफ्तर पर छापे में क्या-क्या मिला ? UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:47:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers