Responsive Scrollable Menu

Gold Chain हो ढीली होने पर भी नहीं खुलेगी, महिलाएं अपनाएं 3 सेफ्टी टिप्स

Gold Chain Easy Fixing Tips & Ideas: सोने की चेन ढीली हो जाना आम बात है,लेकिन सही समय पर इसे आसानी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो ज्वेलरी खोने के डर को खत्म कर देंगे।

Continue reading on the app

क्या हो गई पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि? सामने आई रिपोर्ट, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना अब अहम चरण में पहुंच गई है. पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद रिपोर्ट को जांच में शामिल कर लिया है. गुरुवार को बेली अस्पताल से पुलिस को सीलबंद लिफाफे में मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई. सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के संकेत मिले हैं, हालांकि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने इस पर आधिकारिक टिप्पणी से परहेज किया है.

सीएचसी से बेली अस्पताल तक

बुधवार को झूंसी पुलिस पहले दोनों बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरायइनायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर गई थी. वहां से उन्हें नाबालिग होने के कारण विस्तृत परीक्षण के लिए बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया. बेली अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम ने दोनों का परीक्षण किया. रिपोर्ट गुरुवार को पुलिस को सौंप दी गई, जिसे अब केस डायरी में संलग्न कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कोर्ट में दर्ज हुआ बयान

मेडिकल से पहले दोनों पीड़ितों को अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए गए थे. अदालत के समक्ष बच्चों ने कथित यौन उत्पीड़न की घटना का विस्तार से जिक्र किया और मुकुंदानंद सहित अन्य लोगों के नाम लिए. कलमबंद बयान दर्ज होने के बाद अब पुलिस के पास न्यायिक और चिकित्सीय दोनों आधार उपलब्ध हो गए हैं, जो जांच को मजबूती दे सकते हैं.

किन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में दर्ज किया गया. मथुरा-वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी की तहरीर पर अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला कायम किया गया है. आरोप है कि महाकुंभ और माघ मेले के दौरान नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हुईं.

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर जोर

पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट, कोर्ट में दर्ज बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ा रही है. आरोपितों से जुड़े डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं ताकि जांच किसी भी स्तर पर कमजोर न पड़े. तीन अज्ञात आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका की भी पड़ताल जारी है.

फिलहाल अधिकारी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच की दिशा और स्पष्ट हो सकती है. यह मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर कदम कानूनी प्रक्रिया के तहत सावधानी से आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें - 'मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया दावा

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

Iran-America WAR ALERT: ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में भूचाल! | Trump | War Update | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T23:01:07+00:00

Is Donald Trump planning to attack Iran? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:14:01+00:00

Iran America War Update: ईरान की 'एटम' मिसाइल, ट्रंप ने खुद मानी हार! | Trump | Khamenei | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T23:30:10+00:00

Iran America War Update : ईरानी मिसाइल से बढ़ा तनाव! | क्या अमेरिका हुआ अलर्ट? | Trump | Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers