Polki Earrings Designs: साड़ी हो या सूट, पोल्की ईयररिंग्स से आएगा इंस्टेंट रॉयल टच
पोल्की इयररिंग्स सिंपल साड़ी को रॉयल और एलिगेंट लुक देने के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। सही डिजाइन चुनकर आप होली या किसी भी फेस्टिव मौके पर बिना ज्यादा मेकअप के खूबसूरत दिख सकती हैं।
Rangbhari Ekadashi 2026: 27 या 28 फरवरी, कब है रंगभरी एकादशी? जानें सही डेट, नोट करें शुभ मुहुर्त और पारण का समय
Rangbhari Ekadashi 2026: हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी का पर्व होता है. ये एकादशी देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी माता पार्वती को समर्पित होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में इस एकादशी पर भगवान शिव जी के साथ माता पार्वती काशी गई थी. इसलिए, भक्त इस दिन पर माता पार्वती और शिव जी को रंग-अबीर अर्पित करते हैं.
काशी में रंगभरी एकादशी की होती है धूम
कथाओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन से होली के पर्व की शुभ शुरुआत होती है. मान्यता है कि इस दिन जो लोग रंगभरी एकादशी का व्रत करते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं तो उनके जीवन में प्यार के रंग सदा भरे रहते हैं. साथ ही इस दिन पूजा करने से पुण्य भी मिलता है. चलिए जानें 2026 में कब है रंगभरी एकादशी.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली के लिए चाहिए व्हाइट कुर्ते, टीशर्ट और ड्रेस? दिल्ली-NCR के इन बाजारों में करें शॉपिंग
कब है रंगभरी एकादशी 2026 की तिथि?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 27 फरवरी 2026 की रात से 12:33 मिनट से फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि का समापन 28 फरवरी 2026 को 10:32 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस वर्ष 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
रंगभरी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
रंगभरी एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 03:59 से 04:49 तक रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:03 से 11:50 तक होगा. इसके बाद विजय मुहूर्त दोपहर में 1:22 से शुरू होगा और 2:09 मिनट तक रहेगा. सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त शाम में 05:14 से 06:28 तक रहने वाला है. इसके बाद निशिता मुहूर्त रात 11:01 मिनट से 11:51 तक रहेगा.
रंगभरी एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा?
रंगभरी एकादशी का व्रत रखने के दोनों नियम हैं- निर्जला और फलाहारी. आप जिस प्रकार व्रत रख सकते हैं, वैसे रखें. इस एकादशी का पारण परसों यानी 28 फरवरी, 2026 को सुबह 6:47 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट के बीच किया जा सकता है. पारण के लिए यह सबसे शुभ समय है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में स्किन और बालों को न होने दें नुकसान, एक्सपर्ट्स से जानें प्री और पोस्ट-होली केयर रूटीन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















