बाड़मेर: खेत में फव्वारे के साथ निकलने लगा क्रूड ऑयल, 50 टैंकर भर चुके पर लीकेज सोर्स का पता नहीं
अमेरिका द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बनाए जाने की खबरों के बीच राजस्थान से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. बाड़मेर जिले में एक किसान के खेत से अचानक क्रूड ऑयल जैसी धारा फूट पड़ी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना नागाणा काऊ का खेड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है. बुधवार दोपहर एक किसान के खेत में जमीन फटने के साथ तेल निकलने लगा.
NCERT किताब विवाद पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी विवाद पर स्पष्ट बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का पूरी तरह पालन किया जाएगा. प्रधान ने कहा, जो घटना हुई, उसके लिए मैं दुखी हूं और खेद प्रकट करता हूं. सरकार का उद्देश्य न्यायपालिका का असम्मान करना कभी नहीं था. उन्होंने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया, तुरंत ही एनसीईआरटी को निर्देश दिए गए कि सभी किताबों की समीक्षा की जाए. आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. प्रधान ने स्पष्ट किया कि जिन भी कर्मचारियों या संबंधित व्यक्तियों ने इस किताब के निर्माण में भूमिका निभाई, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















