Responsive Scrollable Menu

अयोध्या रामलला की आरती में शामिल होना हुआ आसान, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल पास सुविधा, जानें डिटेल्स

अयोध्या में भगवान रामलला की आरती में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरती दर्शन के लिए तत्काल पास व्यवस्था शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को अब पहले की तुलना में अधिक आसानी से आरती का पास मिल सकेगा।

ट्रस्ट ने बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र में आरती दर्शन के लिए अलग काउंटर स्थापित किया है। यहां सुबह 9 बजे से पास जारी किए जाने शुरू होते हैं और उपलब्धता के आधार पर जारी रहते हैं। फिलहाल पासों की संख्या सीमित रखी गई है, लेकिन आवश्यकता के अनुसार आगे इसे बढ़ाने की तैयारी है।

रामलला दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरु

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में आरती दर्शन को श्रद्धालुओं के लिए और सुगम बनाने के मकसद से एक महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू कर दी है। अब रामलला और राम परिवार की आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास बनवाना पहले से कहीं आसान हो गया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास बने काउंटर से सीधे पास लिया जा सकता है।

इस तरह ले सकते हैं पास

पास जारी करने का काउंटर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से खुलता है और उपलब्धता रहने तक पास दिए जाते हैं। फिलहाल प्रतिदिन रामलला आरती के लिए 45 तथा राम परिवार आरती के लिए 15 पास निर्धारित किए गए हैं। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की मांग बढ़ने पर भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। आरती के प्रकार के अनुसार पास जारी करने का समय भी अलग रखा गया है। सुबह 4 बजे और 6 बजे होने वाली आरती के लिए पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि सुबह 9 बजे होने वाली आरती का पास उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रस्ट पहले से ही आरती दर्शन के लिए 100 ऑनलाइन पास उपलब्ध करा रहा है। इसके अतिरिक्त 75 रेफरल पास भी जारी किए जाते हैं। हाल के महीनों में ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने के लिए सुगम दर्शन और जनरल दर्शन जैसी नई श्रेणियां भी शुरू की हैं, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

तत्काल आरती पास बनवाने के लिए श्रद्धालुओं को सुबह 9 बजे के बाद तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के काउंटर पर आवेदन करना होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा। यदि कोई माता-पिता छोटे बच्चे के साथ आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बच्चे के साथ उनका फोटो भी देना होगा। वहीं, सुगम दर्शन का ऑफलाइन पास सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों और दूधमुंहे बच्चे के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए उपलब्ध रहेगा। एडवांस सुगम दर्शन की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जारी रहेगी।

Continue reading on the app

गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन, चिट्ठी जारी

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. इसके लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है. अब ये अधिकारी अगले साल तक पद पर बने रहेंगे. 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC XI: यशस्वी जायसवाल को आउट करना बाएं हाथ का खेल… श्रीलंका में खुली पोल, 0 पर आउट

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए. Sat, 08 Aug 2026 11:28:20 +0530

  Videos
See all

14 दिन से सड़क पर छात्र, फिर भी सरकार चुप... JPSC-JSSC को लेकर भड़का Gen-Z | Jharkhand | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T06:16:05+00:00

बस्तर की बेटियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा... CM Sai ने किया बड़ा ऐलान | Chhattisgarh | Weaver Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:55:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers