'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दिया सलमान खान के पिता सलीम खान का हेल्थ अपडेट
Aamir Khan Share Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं हाल ही में आमिर खान अस्पताल में सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचे. ऐसे में आमिर खान ने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट
आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम साहब अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. आमिर ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं. क्योंकि वो आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया. मैं उनके परिवार के साथ बैठा था. मुझे अलवीरा जी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ही घर लौट आएं.”
17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती
सलीम खान 17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं. इस दौरान जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, राहुल रॉय, संगीता बिजलानी और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्रिटीज उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद से फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
क्यों कराया गया था अस्पताल में भर्ती?
सलीम खान का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था. सुबह डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) नामक प्रक्रिया की गई और सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी. डॉक्टर के अनुसार, सलीम खान को एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके और आवश्यक जांच की जा सके. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उम्र को देखते हुए उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ समय लग सकता है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा.
ओस का ईलाज करने वाला क्या है अमेरिका से आया 'ड्यू क्योर', कैसे करता है वो मैदान पर काम, टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत
चेन्नई के चेपॉक स्मेंटेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले मैदान पर ओस को काबू में करने के लिए अमेरिका से मंगाया गया एक खास केमिकल “ड्यू क्योर” इस्तेमाल किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















