इजरायली सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी: टॉप ट्रेंड में नाम शुमार
तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का एक और उदाहरण इजरायल में भी दिखा, जहां पीएम मोदी का नाम सड़क से संसद और फिर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचे। हवाई अड्डे से लेकर होटल, संसद और रात्रि भोज में भी भारत की संस्कृति और विरासत की झलक मिली। तो दूसरे दिन, गुरुवार को, एक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पीएम मोदी और उनके दौरे से जुड़े विषय छाए रहे। काफी देर तक पीएम मोदी का नाम टॉप पर रहा।
भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ये ट्रेंड बताता है कि इजरायल इस दौरे को लेकर कितना उत्साहित है। वहां लोग उनकी राजकीय यात्रा से जुड़ी हर खबर पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की जबरदस्त बॉन्डिंग भी इसकी अहम वजह है। बेन गुरियन हवाईअड्डे से लेकर याद वाशेम तक में इस आत्मीय रिश्ते की गहराई झलकी। पत्नी सारा के साथ पीएम मोदी का स्वागत करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने हलके-फुलके अंदाज में पत्नी के आउटफिट और पीएम के स्क्वायर पॉकेट के बीच कनेक्शन की बात कह माहौल को खुशनुमा कर दिया, और कुछ मिनटों की निजी मुलाकात में अपना सच्चा मित्र बताया।
नेसेट में अपने संबोधन के दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दोस्त से बढ़कर अपना भाई तक बताया। उन्होंने उनके साथ बिताए कुछ खास पलों का खुलासा किया और उस चमत्कार का भी जिक्र किया जो दोनों ने दुनिया के सामने कर दिखाया है। उन्होंने कहा, हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संसद में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी को ग्रेट फ्रेंड और नेता बताया। जब पीएम मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया, तो नेतन्याहू भारतीय वेशभूषा में रंगे दिखे।
ये सब कुछ इजरायल-भारत के गहरे और अटूट रिश्ते की गवाही देता है और शायद इसलिए पीएम मोदी नाम वहां टॉप ट्रेंड में शामिल हो जाता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Holi 2026: होली में अपनी गाड़ी को कैसे रखें सुरक्षित? रंग और नुकसान से बचाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
Holi 2026: होली के लिए अब सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी है. यह त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन यही रंग आपकी कार के लिए मुसीबत भी बन सकते हैं. केमिकल वाले पक्के रंग, पानी की बौछार और भीड़-भाड़ में खड़ी गाड़ियों पर अक्सर खरोंच और दाग लग जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से तैयारी कर लें ताकि त्योहार का मजा भी बना रहे और आपकी गाड़ी भी सेफ रहे. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स.
1.सुरक्षित जगह पर कार पार्क करें
होली के दिन कोशिश करें कि अपनी गाड़ी को किसी कवर पार्किंग, गैरेज या CCTV वाली जगह पर खड़ा करें. अगर आपके पास पर्सनल पार्किंग नहीं है तो ऐसी जगह चुनें जहां लोगों की आना-जाना कम हो. खुली सड़कों पर खड़ी गाड़ी पर रंग डालने की संभावना ज्यादा रहती है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली के लिए चाहिए व्हाइट कुर्ते, टीशर्ट और ड्रेस? दिल्ली-NCR के इन बाजारों में करें शॉपिंग
2.कार कवर यूज करें
अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ कार कवर आपकी गाड़ी को रंग और पानी दोनों से बचा सकता है. ध्यान रखें कि कवर पूरी तरह से गाड़ी को कवर कर रहा हो. सस्ते और पतले कवर से रंग अंदर तक पहुंच सकता है, इसलिए कवर स्ट्रॉन्ग चुने.
3.वैक्स पॉलिश करवा लें
होली से पहले आप अपनी कार पर वैक्स पॉलिश की एक लेयर लगवा सकते हैं. ऐसा करने से गाड़ी की बॉडी पर एक प्रोटेक्टिव कोटिंग बन जाती है जिससे रंग चिपकने की संभावना कम हो जाती है. अगर रंग पड़ भी जाए तो उसे साफ करना आसान हो जाएगा.
4.शीशों और वाइपर का ध्यान रखें
होली पर कार के शीशों पर अक्सर रंग जम जाता है. इस स्थिति से बचने के लिए होली से पहले कार की वाइपर ब्लेड की जांच कर लें और विंडशील्ड पर प्रोटेक्टिव स्प्रे लगाएं. इससे रंग या गंदगी आसानी से हटाई जा सकेगी.
5.होली के बाद कार वॉश
अगर गलती से कार पर रंग पड़ जाए तो उसे लंबे समय तक सूखने देने से रंग चिपक सकता है. हो सके तो उसे साफ पानी से तुरंत धो लें. केमिकल क्लीनर या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पेंट खराब हो सकता है. होली के बाद कार वॉश जरूर करवाएं.
6.इंटीरियर की भी सुरक्षित रखें
होली खेलकर सीधे गाड़ी में न बैठें. रंग लगे कपड़ों से सीट और डैशबोर्ड खराब हो जाता है. सीट कवर का इस्तेमाल करें और अंदर बैठने से पहले हाथ-पैर साफ कर लें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर दिखेंगे सबसे स्टाइलिश, अपनाएं बॉलीवुड डीवाज के ये पॉपुलर लुक्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















