मार्क जुकरबर्ग ने सीएसएएम, डीपफेक कंटेंट और ऑपरेटिंग सिस्टम में एरर को लेकर भारत सरकार से मांगी माफी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम), डीपफेक कंटेंट और ऑपरेटिंग सिस्टम में एरर को लेकर भारत सरकार से माफी मांगी है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों की ओर से दी गई।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि मेटा को स्पष्ट कर दिया गया था कि वे मध्यस्थ की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आते। वे ही तय करते हैं कि सामग्री किसे मिलेगी। आईटी एक्ट के तहत सेफ हार्बर उन पर लागू नहीं होता।
उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ खास तरह की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम का भुगतान किया गया था। उन्होंने माफी मांगी और अपनी गलती पर खेद व्यक्त किया।
इससे पहले सरकारी सूत्रों ने बताया था कि आईटी मंत्रालय ने मेटा समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा।
साथ ही, संसदीय समिति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को कुछ समय के लिए ब्लॉक करने को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से तीन दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।
अगर मेटा तय समय-सीमा के अंदर ऐसा नहीं कर पाता है, तो भारत में उसे मिलने वाली सेफ हार्बर प्रोटेक्शन खत्म हो सकती है।
प्रधानमंत्री का वीडियो गलत तरीके से हटाए जाने के मामले पर चर्चा करने के लिए मेटा के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी में आईटी सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की।
अधिकारियों ने मौजूदा नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया और प्लेटफॉर्म के कथित गलत इस्तेमाल की घटनाओं पर चिंता जताई, जिसमें प्रधानमंत्री की पोस्ट को मनमाने ढंग से हटाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को तुरंत हल करने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक, मेटा और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके पास पहले से ही कड़े इंटरनल नियम और फैक्ट-चेकिंग सिस्टम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्लेटफॉर्म का जान-बूझकर या जानकारी के साथ कोई गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाता।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को भेजे गए एक पत्र के में संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री के भाषण को हटाए जाने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया। बताया जाता है कि यह वीडियो, जिसमें पीएम मोदी परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक के मामलों पर सरकार की कार्रवाई के बारे में छात्रों और जेन जी को संबोधित कर रहे थे,लगभग पांच से छह घंटे तक फेसबुक पर उपलब्ध नहीं था।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
प्रेमी के लिए पति का घर छोड़ दमन भागी नवादा की महिला की हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव
बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सिउर गांव की रहने वाली एक युवती का शव दमन में एक किराए के मकान से बरामद किया गया. पुलिस को युवती का शव एक ट्रॉली बैग के अंदर बंद अवस्था में मिला. घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतका के गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है.
मृतका की पहचान सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है. दमन पुलिस ने मामले की सूचना रोह थाना पुलिस को दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस के माध्यम से युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दमन के लिए रवाना हो गए.
वर्ष 2024 में घर से चली गई थी छोटी कुमारी
परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी वर्ष 2024 में गांव के ही एक युवक ऋषभ कुमार के साथ घर छोड़कर चली गई थी. बताया गया कि दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे. युवती के घर से चले जाने के बाद उसके परिजनों ने रोह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की थी, लेकिन काफी समय तक उनके संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई. इसके बाद दोनों के दमन में रहने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि वे वहां किराए के मकान में रह रहे थे.
अब युवती का शव उसी किराए के कमरे से मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई.
कमरे से आने लगी दुर्गंध, मकान मालिक ने दी सूचना
जानकारी के अनुसार, किराए का कमरा कई दिनों से बंद था. कमरे में लगातार ताला लगा रहने और अंदर से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक को शक हुआ. इसके बाद उसने दमन पुलिस को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान कमरे में रखा एक ट्रॉली बैग संदिग्ध हालत में मिला. पुलिस ने बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर युवती का शव मिला.
शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के बाद शव को छिपाने या ठिकाने लगाने की नीयत से ट्रॉली बैग में रखा गया था.
प्रेमी पर हत्या का संदेह, आरोपी फरार
इस मामले में युवती के साथ रह रहे उसके प्रेमी ऋषभ कुमार पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है. हालांकि पुलिस की ओर से जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात नहीं कही गई है.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जांच टीम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के बाद आरोपी कब और किस दिशा में गया.
पुलिस युवती और युवक के बीच संबंधों, हाल के दिनों में हुए विवाद तथा घटना से पहले की गतिविधियों की भी जांच कर रही है. आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि युवती की मौत कितने दिन पहले हुई और शव को ट्रॉली बैग में कब रखा गया. कमरे से मिले सामान और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.
गांव में शोक और आक्रोश का माहौल
छोटी कुमारी की मौत की खबर सिउर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक फैल गया. परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल दमन पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही युवती की मौत की परिस्थितियों और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़ें - 'बस एक बदलाव हो सकता है...', प्रशांत किशोर ने बिहार CM को लेकर बताई पहली मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










