Responsive Scrollable Menu

Indian Economy की तेज रफ्तार! EY रिपोर्ट का बड़ा दावा, GDP ग्रोथ 7.2% तक पहुंचने का अनुमान

भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रह सकती है। ‘ईवाई इकॉनमी वॉच’ ने एक रिपोर्ट यह अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को अपने कर-जीडीपी अनुपात में वृद्धि करनी होगी, जो मुख्य रूप से कर अनुपालन में सुधार के माध्यम से संभव है क्योंकि प्रमुख कर सुधार पहले ही लागू किए जा चुके हैं। 

कर-जीडीपी अनुपात, यह मापने का पैमाना है कि किसी देश के कुल राजस्व (जीडीपी) का कितना हिस्सा सरकार कर के रूप में इकट्ठा करती है। ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डी. के. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं या आर्थिक समूहों के साथ भारत के व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौतों की पृष्ठभूमि में मध्यम अवधि की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.8 से 7.2 प्रतिशत के दायरे में रहेगी।’’ रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में विशेष रूप से व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित प्रमुख कर सुधार किए गए। इन दोनों सुधारों के तहत सरकार ने काफी राजस्व ‘छोड़ा’ है, ताकि परिवारों की खर्च योग्य आय बढ़े और निजी उपभोग मांग को समर्थन मिल सके।

इसमें कहा गया , ‘‘ इन कर सुधारों के कारण भारत सरकार के सकल कर राजस्व (जीटीआर) में उल्लेखनीय कमी आई, जिसके चलते वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान से कम राजस्व मिलने की आशंका थी। हालांकि, इस संभावित कमी के बावजूद, व्यापक रूप से यह अपेक्षा की जा रही थी कि सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करेगी।

Continue reading on the app

Buzzing Stocks: इन 2 शेयरों में 15% तक की तूफानी तेजी, तिमाही नतीजों के बाद मची खरीदारी की होड़

Buzzing Stocks: शेयर बाजार में आज 26 फरवरी को दो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। केएसबी लिमिटेड (KSB Ltd) और सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया (Sanofi Consumer Healthcare India Ltd) के शेयर कारोबार के दौरान 15 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी इनके तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई। दोनों कंपनियों ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किए थे

Continue reading on the app

  Sports

MP विधानसभा में लोकायुक्त और CAG प्रतिवेदनों पर चर्चा की मांग, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा में लोकायुक्त और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के प्रतिवेदनों पर अब तक चर्चा नहीं होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इन महत्वपूर्ण प्रतिवेदनों पर विस्तृत चर्चा न होना गंभीर विषय है और इससे लोकतांत्रिक जवाबदेही प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस … Fri, 27 Feb 2026 16:07:32 GMT

  Videos
See all

Arvind Kejriwal LIVE: जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल | AAP | Delhi Liquor Policy Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:29+00:00

Delhi News: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर साधा निशाना! | BJP HQ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:37:56+00:00

तालिबानी फौजियों के सिर अपने बूटों पर रखवा रहा पाकिस्तान #pakistan #taliban #afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:45:05+00:00

JNU में Vice-Chancellor के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को Delhi Police ने रिहा किया | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers