Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में नौकरानी ने मालिक के घर फर्जी रेड कराई:3 लोग ED अफसर बनकर गए, लाखों कैश, लग्जरी घड़ियां-गहने लेकर भाग थे; 2 गिरफ्तार

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर पर फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) रेड कराई। मामला 11 फरवरी का है। 25 फरवरी को पुलिस ने रेखा देवी नाम की नौकरानी और उसकी भाभी पूजा राजपूत को पूरी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग ED अफसर बनकर 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने परिवार को धमकाया और तलाशी के दौरान मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सभरवाल के पोते को शक हुआ तो उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपी लगभग 3-4 लाख रुपये कैश, सात महंगी घड़ियां और गहने लेकर कार में फरार हो गए। पुलिस ने 24 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू की थी। कार की लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने 350 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला। अंत में एक ब्लू रंग की मारुति सुजुकी बलेनो पर शक हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से कार की आवाजाही का पता लगाया तो पता चला कि कार सराय काले खान से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। इसके बाद कार गाजियाबाद के वैशाली में एक घर के पास खड़ी देखी गई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर, पुलिस ने पता लगाया कि दिल्ली में लूट वाली जगह यानी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और वैशाली में कार की पार्किंग वाली जगह पर कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे। नौकरानी की भाभी के घर से वर्दी और लूट का सामान मिला मोबाइल टावर डंप डेटा और आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए पूजा राजपूत नाम की महिला का पता चला, जिसका फोन दोनों जगहों पर एक्टिव था। जांच की गई तो पता चला कि वह नौकरानी रेखा देवी की भाभी है। पुलिस ने बताया कि रेखा देवी भी अक्सर गाजियाबाद में भाभी के घर पर आती-जाती थी। बुधवार को जब टीम ने पूजा के घर पर छापा मारा, तो उन्हें फर्जी रेड में इस्तेमाल की गई वर्दी और कुछ सामान बरामद हुए। उन्हें चोरी की गई महंगी घड़ियां और गहने भी मिले। इसके बाद पुलिस ने रेखा (40) और पूजा (45) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ------------------------------ दिल्ली की ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा:बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका दिल्ली के प्रेमचंद पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी दो महीने की प्रेग्नेंट पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे व्यक्ति के मन में बेटे की चाहत हो सकती है। घटना के बाद से पति फरार है। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बिहार-हर‍ियाणा, ह‍िमाचल और महाराष्‍ट्र... राज्‍यसभा की 37 सीटों पर कांग्रेस क‍िसे देगी मौका?

मार्च में 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कांग्रेस के गले की हड्डी बन गया है.संख्याबल के लिहाज से 16 मार्च को 37 सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस के 5 सांसदों का चुना जाना तय है. लेकिन पार्टी में एक अनार सौ बीमार वाला हाल है और राज्य सभा जाने के लिए सिर फुटौव्वल शुरू हो गई है.

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव? बिना नाम लिए इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

Suryakumar Yadav statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में 72 रनों से जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार गदगद हैं. टीम इंडिया के लिए ये जीत बहुत ही जरूरी थी. क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा हो गया था, लेकिन अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की बॉलिंग पर अपनी चिंता जाहिर की. Thu, 26 Feb 2026 23:49:43 +0530

  Videos
See all

CM Yogi हुए Japan की सुपरफास्ट Train में सवार, देखें Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:28:07+00:00

PM Modi Israel दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे #shorts #viralvideos #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:25:12+00:00

Maithili Thakur News | Bihar: Alinagar constituency के MLA ने पहले विधानसभा सत्र के अनुभव पर कहा..? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:27:14+00:00

Delhi Vs Himachal Police Controversy: Anurag Thakur ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा इल्जाम #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers