Urvashi Rautela: 32वें जन्मदिन पर उर्वशी ने काटा 16 करोड़ का डायमंड केक, लग्जरी सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल; VIDEO
Urvashi Rautela 16 Crore Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela एक बार फिर अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में हैं। 25 फरवरी को अपने 32वें जन्मदिन पर उर्वशी ने ऐसा जश्न मनाया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हर बार की तरह इस बार भी उर्वशी का बर्थडे केक खास रहा। 32वे जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस 7-टियर केक काटा, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 16 करोड़ बताई जा रही है।
16 करोड़ का डायमंड स्टड केक
उर्वशी के 32वे बर्थडे सेलिब्रेशन पर दुनिया का सबसे महंगा केक काटा। जिसमें सोने की सजावट के साथ-साथ असली हीर जड़े हुए थे। उर्वशी सफेद बाथरोब और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस में केक के सामने पोज देती नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया है! धन्यवाद!!!”
यह भी पढ़े - शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी
सोशल मीडिया पर जश्न का वीडियो वायरल
जैसे ही केक का वीडियो सामने आया, सोशल पर तेजी से वायरल होने लगा। फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इस लग्जरी केक को देखकर हैरान रह गए। कई लोग इसे “दुनिया का सबसे महंगा केक” बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ शो-ऑफ करार दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - 10 दिन से ICU में सलीम खान: आमिर खान ने सलमान के पिता के लिए की दुआ, बोले- 'वो बस जल्द ठीक होकर आ जाएं'
उर्वशी की नेक पहल
जहां एक तरफ उर्वशी का बर्थडे लग्जरी से भरा रहा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में 251 गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा,“मीडिया आपको ये नहीं दिखाएगी”
उर्वशी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी हाल ही में तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में नजर आई थी। इसके अलावा वो जाट में स्पेशल अपीयरेंस और गाने टच किया को लेकर भी सुर्खियों में रही। आगे एक्ट्रेस ब्लैक रोज, वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़े - सनी, बॉबी और ईशा-अहाना... धर्मेंद्र के निधन के बाद बंट गया परिवार? हेमा मालिनी ने मनमुटाव की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dharmendra Family: सनी, बॉबी और ईशा-अहाना... धर्मेंद्र के निधन के बाद बंट गया परिवार? हेमा मालिनी ने मनमुटाव की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dharmendra Family: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है। जहां एक ओर फैंस उनकी याद में शो में हैं, दूसरी ओर खबरें सामने आईं की धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों परिवारों में मनमुटाव गहरा गया है। अब इन अटकलों पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी व सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने साफ शब्दों में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।
परिवार में दरार की खबरों पर बोलीं हेमा
धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोनों परिवार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। खासकर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनीव बॉबी देओल के साथ रिश्तों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। खबरें आईं कि धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा और अहाना के रिश्ते सनी-बॉबी के साथ बगड़ गए।
इस पर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने कहा- “पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे। चाहे ये बच्चे हों (ईशा, अहाना) या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। सभी धर्मजी से बेहद प्यार करते थे और एक-दूसरे से भी स्नेह रखते हैं। परिवार में किसी तरह की कोई नकारात्मकता नहीं है।”
अभी भी गहरा है दुख
हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र की कमी को स्वीकार कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि घर में काम करने वाले लोग भी आज तक उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा- “लोग आते हैं और कहते हैं- ‘साहब की याद आ रही है, मैं उन्हें चाय देता था।’ आप सोच सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।”
BAFTA में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
हाल ही में लंदन में आयोजित 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। इस साल वह इकलौते भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें इस सम्मान में शामिल किया गया। हेमा मालिनी ने इस पल को बेहद भावुक और गर्व भरा बताया।
24 नवंबर 2025 को मुंबई में परिवार के बीच धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और अपने पीछे एक मजबूत पारिवारिक विरासत छोड़ गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















