Responsive Scrollable Menu

आधी आबादी को साथ लिए बिना संभव नहीं देश का सतत विकास: डॉ. प्रीति अदाणी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने गुरुवार को कहा कि इतिहास में कोई भी देश आधी आबादी को आर्थिक गतिविधियों से बाहर रखकर सतत विकास हासिल नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि भारत के समृद्ध इतिहास से सीख लेते हुए हमें महिलाओं की उस ताकत को पहचानना होगा, जो अभी भी पूरी तरह सामने नहीं आ पाई है।

राष्ट्रीय राजधानी में चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित सशक्त नारी, विकसित भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर डेयरी समूह बनाए गए हैं। आज 3,500 से अधिक ग्रामीण महिलाएं इन डेयरी समितियों से जुड़ी हुई हैं और हर साल लगभग 75 लाख लीटर दूध का संग्रह करती हैं। इससे उनकी आय स्थिर हुई है, सौदेबाजी की ताकत बढ़ी है और सबसे महत्वपूर्ण, उनका आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के कई दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में, जहां अदाणी फाउंडेशन काम कर रही है, वहां लड़कियों की शिक्षा का स्तर बहुत कम है। कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने कभी स्कूल तक का मुंह नहीं देखा और कॉलेज जाना तो उनके लिए दूर की बात है। ऐसे में शिक्षा और कौशल विकास बेहद जरूरी है।

प्रीति अदाणी ने जोर देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह समग्र होना चाहिए। इसमें लड़कियों की शिक्षा, युवतियों के लिए कौशल प्रशिक्षण, महिलाओं को वित्तीय सहायता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य सुरक्षा, नेतृत्व प्रशिक्षण और महिला उद्यमों के लिए बाजार से जुड़ाव शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लड़की स्कूल में बनी रहती है, उसके कम उम्र में विवाह की संभावना कम होती है और वह आगे पढ़ाई कर रोजगार के अवसर अपना सकती है। इसी तरह स्वास्थ्य सेवा, कृषि, डिजिटल सेवाएं, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवतियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए छोटे उद्यमियों को लोन उपलब्ध हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान ने देश के दूरस्थ इलाकों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचाई हैं। वहीं प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ ईंधन देकर लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान में सुधार किया है।

प्रीति अदाणी ने आगे कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए केवल लोन पर्याप्त नहीं है। उन्हें कौशल, डिजिटल ज्ञान, बाजार तक पहुंच, बुनियादी ढांचा, मार्गदर्शन और एक सहयोगी माहौल की भी जरूरत होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की अगली विकास गाथा स्कूलों, प्रशिक्षण केंद्रों, गांवों के उद्यमों और डिजिटल बाजारों में आत्मविश्वास से भरी महिलाओं द्वारा लिखी जाएगी।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल से पहले भारतीय फैंस को मिली खुशखबरी, अब हाथ नहीं लगेगी निराशा

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इन दिनों आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट का सफर अब खत्म होने की कगार पर आ पहुंचा है. सुपर-8 के कुछ मैचों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे. उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इसके खुशखबरी के साथ ही भारतीय फैंस के हाथ अब निराशा हाथ नहीं लगने वाली है. ये पूरा मामला क्या है आईए हम आपको बताते हैं.

भारतीय क्रिकेट फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी श्रीलंका के साथ मिलकर की. श्रीलंका को संयुक्त मेजबानी इसलिए बनाया गया क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत आने और वर्ल्ड कप के मैच खेलने से मना कर दिया था. ऐसे पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में कराए जा रहे थे. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैच का वेन्यू फाइनल नहीं किया गया था. ऐसे ही फाइनल के लिए भी वेन्यू फाइनल नहीं किया गया था. इन दो मैचों के लिए वेन्यू फिलेक्सिवल रखा गया था. सेमीफाइनल 1 के लिए कोलकाता और कोलंबो को रखा गया था, जबकि फाइनल के लिए अहमदाबाद और कोलंबो को रखा गया था. 

ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती तो उसके मैच कोलंबो में होते. इसके साथ ही श्रीलंका सह-मेजबान था ऐसे में वो अगर सेमीफाइनल में पहुंची और उसके सामने सेमीफाइनल में भारत नहीं होता तो उस स्थिति में भी सेमीफाइनल -1 कोलंबों में कराया जाता.

अब श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो गए गई है. वहीं न्यूजीलैंड की श्रीलंका की जीत के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी लगभग सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. ऐसे साफ हो गया है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच अब श्रीलंका में नहीं बल्कि भारत में होंगे. 

पूर्व भारतीय क्रिकेट ने किया पोस्ट

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मुनाफ पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, तो इतना पक्का हो गया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच इंडिया में हो रहे हैं'.

पाकिस्तान और श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच और फाइनल मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड बुरी तरह हार दे और वो श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज कर ले तो अभी भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है, लेकिन ऐसा होना अब मुश्किल नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का ये खिलाड़ी भारत पर पड़ेगा भारी, नहीं निकाला तोड़ तो सेमीफाइनल की उम्मीद जाएगी टूट

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी से बना टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 50) के तूफानी अर्धशतकों … Thu, 26 Feb 2026 22:53:34 GMT

  Videos
See all

मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी तय ! | Shorts | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:33:25+00:00

Master Stroke: Swami Avimukteshwaranand के आश्रम की Inside Strory | POCSO | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:37:02+00:00

Waris Pathan on RSS: आरएसएस ने अंग्रेजों से माफी मांगी: वारिस पठान | #asaduddinowaisi #aimim #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:34:33+00:00

Trump on Shehbaz Sharif: 'Operation Sindoor' को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers