Responsive Scrollable Menu

खबर महाराष्ट्र अदालत राउत बरी

खबर महाराष्ट्र अदालत राउत बरी

Continue reading on the app

सिर्फ Epstein ही नहीं, दो रूसी महिलाओं से भी थे संबंध, Bill Gates ने खुद किए कई बड़े खुलासे

अमेरिकी उद्यमी बिल गेट्स ने मंगलवार को अपने गैर-लाभकारी संगठन ‘गेट्स फाउंडेशन’ की टाउन हॉल बैठक में यौन अपराध के मामलों में दोषी जेफ्री एप्स्टीन से अपने संबंध के बारे में बात की और ‘‘अपने कृत्यों की जिम्मेदारी ली’’। गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘बिल ने खुलकर बात की और कई सवालों के विस्तार से जवाब दिए।’’ इस दौरान उन्होंने अपने संगठन के कर्मचारियों से माफी मांगी, लेकिन इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने ‘‘कुछ भी गलत नहीं किया’’।

 दो रुसी महिलाओं के साथ संबंध थे- बिल गेट्स

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में मंगलवार को छपी एक खबर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और उन्होंने ऐसी गलतियां कीं जिसके कारण परोपकार में लगे उनके समूह की छवि संदेह के दायरे में आई। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने एप्स्टीन के अपराधों में भाग नहीं लिया। अमेरिकी न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एप्स्टीन मामले की जांच से संबंधित दस्तावेजों में गेट्स का नाम कई बार सामने आया है।

 न्याय मंत्रालय की फाइल में गेट्स और एप्स्टीन के बीच परमार्थ परियोजनाओं के बारे में ईमेल पत्राचार, उनकी मुलाकातों की तारीखों को दर्शाने वाली कैलेंडर प्रविष्टियां और उन कार्यक्रमों में गेट्स की तस्वीरें शामिल हैं जिनमें दोनों उपस्थित थे। गेट्स पर एप्स्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम में संलिप्तता का आरोप नहीं है और उन्होंने एप्स्टीन के अपराधों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। गेट्स ने कहा कि वह एप्स्टीन से परर्मार्थ कार्यों के बारे में चर्चा करने के लिए मिले थे और उन्हें विश्वास था कि एप्स्टीन वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के लिए धन जुटाने में मदद कर सकते हैं।

गेट्स ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ‘9न्यूज’ को बताया, ‘‘उनके साथ बिताए हर पल पर मुझे पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’’ पिछले महीने न्याय मंत्रालय ने एप्स्टीन से संबंधित लाखों दस्तावेज जारी किए थे जिसके बाद से इस मामले में गेट्स की तस्वीरों और उनके नाम के जिक्र ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है।

 इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में संबोधन से अपना नाम वापस लिया 

पिछले सप्ताह गेट्स ने नयी दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में संबोधन से अपना नाम वापस ले लिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ‘‘ध्यान एआई समिट की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ही केंद्रित रहे’’। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स 2024 में गेट्स फाउंडेशन से अलग हो गई थीं और उन्होंने ‘पिवटल वेंचर्स’ के माध्यम से परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया। मेलिंडा ने एप्स्टीन से बिल गेट्स के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके पूर्व पति को ‘‘एप्स्टीन से जुड़े मामलों के लिए जवाब देना होगा’’। गेट्स और फ्रेंच गेट्स दोनों ने कहा है कि एप्स्टीन के साथ उनके संबंधों ने उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा कीं।

Continue reading on the app

  Sports

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण और उप-चिकित्सालय की घोषणा की

टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को 41.21 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल योजनाओं में 13.43 करोड़ रुपये की … Thu, 26 Feb 2026 23:07:25 GMT

  Videos
See all

Is Donald Trump planning to attack Iran? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:14:01+00:00

Body Conduction Technology : क्या सच में उंगली से कॉल सुनी जा सकती है? Bluetooth Finger Ring Review #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:00:49+00:00

Iran America War: 3 बजते ही धुंआ-धुंआ होगा पूरा मिडिल-ईस्ट! | Khamenei | Trump | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:30:04+00:00

Iran America War Update : ईरानी मिसाइल से बढ़ा तनाव! | क्या अमेरिका हुआ अलर्ट? | Trump | Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers