Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने इजरायली कंपनियों को भारत में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया आमंत्रित

तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली कंपनियों को भारत में निवेश करने, मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने और तकनीकी साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया। इसकी जानकारी गुरुवार को दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ यहां विभिन्न क्षेत्रों में इजरायल की अग्रणी तकनीकों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी में एग्री-टेक, वॉटर-टेक, क्लाइमेट-टेक, हेल्थ-बायोटेक, स्मार्ट मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और क्वांटम तकनीक जैसे क्षेत्रों की नवीन खोजें शामिल थीं।

नवोन्मेषकों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शित अत्याधुनिक तकनीकों में भारत-इजरायल नवाचार, स्टार्टअप और व्यापार साझेदारी को नई ऊंचाई देने की अपार क्षमता है। खासकर कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं।

दोनों देश इंडिया-इजरायल इनोवेशन ब्रिज पहल के तहत आधुनिक चुनौतियों का समाधान विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों, टेक उद्यमियों और कई कंपनियों के सीईओ से बातचीत की।

उन्हें क्वांटम मशीन ने इजरायली क्वांटम कंप्यूटिंग सेंटर (आईक्यूसीसी) के बारे में जानकारी दी, जबकि क्लासीक कंपनी ने बताया कि वह क्वांटम सॉफ्टवेयर विकास को कैसे आसान बना रही है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, एआईएसएपी नामक स्टार्टअप ने अपनी एआई आधारित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड तकनीक का प्रदर्शन किया, जो तुरंत जांच और मार्गदर्शन प्रदान करती है।

इजरायल के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के होराइजन स्कैनिंग डिवीजन ने टेक स्काउट नामक एआई टूल पेश किया, जो रणनीतिक जोखिमों की पहचान और रुझानों के विश्लेषण में मदद करता है।

टेक कंपनी मोबाइलआई ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सेंसर और चिप तकनीक का प्रदर्शन किया। वहीं, चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने उन्नत साइबर सुरक्षा समाधानों और भारत में अपने सहयोग पर प्रकाश डाला।

वाटरजेन ने हवा से पीने योग्य पानी बनाने की तकनीक दिखाई, जबकि एन-ड्रिप ने गुरुत्वाकर्षण आधारित माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम पेश किया। नेचुरल ऑफसेट फार्मिंग (एनओएफ) ने बिना बिजली के फसल कटाई के बाद खाद्य नुकसान कम करने के समाधान प्रदर्शित किए।

इसके अलावा, रेमिल्क ने लैब में तैयार दूध प्रोटीन के लिए प्रिसिजन फर्मेंटेशन तकनीक दिखाई, और बारएल्गी ने मशीन लर्निंग आधारित माइक्रोएल्गी उत्पादन प्रणाली प्रस्तुत की।

मायनोरा बायो ने विशेष बायो-कन्वर्जन एडिटिव्स के जरिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का प्रदर्शन किया। जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट (जीआईआई) ने खनिज संसाधनों के आकलन के लिए हाई-रिजॉल्यूशन मॉडलिंग का प्रदर्शन किया।

इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने छोटे संचार उपग्रहों और एकीकृत सिंथेटिक एपर्चर रडार तकनीक को प्रदर्शित किया।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Rashmika Mandanna Vjay Deverakonda Wedding Live Updates: पति-पत्नी बने रश्मिका और विजय , तेलुगू रीति-रिवाज से की शादी

Rashmika Mandanna Vjay Deverakonda Wedding Live Updates: साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. ताजा खबरों के मुताबिक, कपल 26 फरवरी को यानी आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. वहीं शादी से जुड़ी रस्मों के वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

तुम्हे सारे नियम कानून तोड़ने हैं! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:41:20+00:00

जमीन खाली है तो मेरी है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:14+00:00

CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी का जापान में बड़ा धमाका, बदल जाएगी UP की किस्मत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:06+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | #ViksitBharat | Devendra Fadnavis | Republic Bharat | #Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers