Responsive Scrollable Menu

मनी-लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश हुए अनिल अंबानी:₹40 हजार करोड़ का बैंक कर्ज; ₹3,716 करोड़ का बंगला 'अबोड' कुर्क

रिलायंस ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी आज 26 फरवरी को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। अंबानी सुबह करीब 11 बजे जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और फंड के डायवर्जन को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। मामला सरकारी बैंकों से उनकी कंपनियों को मिले लोन में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। सीबीआई की 2019 की FIR के आधार पर ED इस मामले की जांच कर रही है। एक दिन पहले ही जांच एजेंसी ने मुंबई के उनके 17 मंजिला घर 'अबोड' को कुर्क कर दिया था। सवालों के जवाब में समझें पूरा मामला… 1. अनिल अंबानी आज ED दफ्तर क्यों गए थे? अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए पहुंचे हैं। आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बैंकों से लिए लोन का डायवर्जन किया और विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन किया। इससे पहले अगस्त 2025 में उनसे पूछताछ हुई थी। 2. RCOM और उनकी कंपनियों पर कुल कितना कर्ज है? ED के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी ग्रुप कंपनियों ने देशी और विदेशी बैंकों से भारी कर्ज लिया था। वर्तमान में इन कंपनियों पर कुल बकाया ₹40,185 करोड़ है। 3. उनके मुंबई वाले घर 'अबोड' को कुर्क क्यों किया गया है? बैंकों से लिए गए कर्ज की हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के कारण इस बंगले को अस्थाई तौर पर कुर्क किया गया है। ये घर मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित है। अनिल अंबानी के इस 17 मंजिला घर की कीमत ₹3,716 करोड़ बताई गई है। 4. 'प्रोविजनल अटैचमेंट' का क्या मतलब होता है? प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब है कि प्रॉपर्टी को कानूनी रूप से 'फ्रीज' कर दिया गया है ताकि आरोपी उसे बेचकर भाग न सके। जांच पूरी होने तक वे इस घर को किसी को ट्रांसफर भी नही कर सकते हैं। अगर कोर्ट में आरोप साबित हो जाते हैं, तब प्रॉपर्टी कब्जे में ले ली जा सकती है। 5. क्या इस घर का कुछ हिस्सा पहले भी कुर्क हुआ था? हां, नवंबर 2025 में इसी केस में ED ने इसी प्रॉपर्टी का एक हिस्सा कुर्क किया था, जिसकी कीमत ₹473.17 करोड़ थी। अब पूरी इमारत को इस कार्रवाई के दायरे में ले लिया गया है। 6. अब तक इस केस में कुल कितनी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है? इस केस में कुर्क की गई कुल संपत्तियों की वैल्यू लगभग ₹15,700 करोड़ तक पहुंच गई है। ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई कर रही है। 7. अनिल अंबानी की मुश्किलें अचानक इतनी क्यों बढ़ गईं? सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, जांच एजेंसी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इसी वजह से जांच में अब तेजी आई है। 8. क्या मुकेश अंबानी का इस केस से कोई संबंध है? नहीं। अनिल अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं, लेकिन दोनों का बिजनेस साम्राज्य 20 साल पहले अलग हो चुका है। यह केस पूरी तरह से अनिल अंबानी के ग्रुप और उनकी कंपनियों के मैनेजमेंट से जुड़ा है। मुकेश अंबानी इसमें शामिल नहीं है। 9. आगे क्या हो सकता है? अनिल अंबानी के बयानों और कंपनी के दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। अगर गड़बड़ी के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो आने वाले समय में गिरफ्तारी या नई चार्जशीट दाखिल हो सकती है।

Continue reading on the app

बिहार में सीएम नीतीश के विधायक से ही मांग ली रंगदारी, 3 लोगों पर FIR दर्ज

विधायक पप्पू वर्मा ने सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर गाली गलौज एवं अवधी भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा हनन करने का भी आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। विधायक के द्वारा शहर तेलपा थाना में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

कमजोर बॉलिंग के खिलाफ फॉर्म में लौटे अभिषेक, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का निकला 'जनाजा', 30 गेंदों पर बनाए 55 रन

अभिषेक 30 गेंदों पर 55 रन बनाने के बाद जब पवेलिएन लौटे तो वो टीम को रॉकेट वाली शुरुआत दिला चुके थे. 13वें ओवर में जब मोपासा की गेंद पर आउट हुए तो स्कोरबोर्ड पर 150 लग चुका था. ये आंक़ड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि जब शर्मा जी चलते है तो फिर मैदान पर गेंदबाजों की बिल्कुल नहीं चलती.  Thu, 26 Feb 2026 20:52:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील #pmmodi #sushantsinha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:07:24+00:00

Iran US War Update: डील से पहले अमेरिका का बड़ा हमला? | Trump vs Khamenei | World War 3? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:00:47+00:00

Chakraview में देखिए Shankracharya को 'Epstein Files की याद क्यों आई? | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:11+00:00

भारत-इजरायल का बेमिसाल याराना l PM Modi Israel Visit l PM Modi l Netanyahu l Defense Deal 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers