Responsive Scrollable Menu

गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गर्भाशय किसी भी महिला के शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो हॉर्मोन बनाने से लेकर उन्हें संतुलित करने का काम करता है। अगर गर्भाशय में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो सबसे पहले महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक में गर्भाशय की विशेष देखभाल के तरीके बताए गए हैं।

अगर गर्भाशय में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो थायरायड और मोटापे के अलावा महिलाओं को सिस्ट, मासिक चक्र में बदलाव और प्रजनन क्षमता में कमजोरी की शिकायत होती है। ऐसे में हर महिला को गर्भाशय की विशेष देखभाल करनी चाहिए।

आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक में गर्भाशय की विशेष देखभाल के तरीके बताए गए हैं, जिससे प्रजनन तंत्र को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। पहला तरीका है सोने से पहले शांति और हल्की गर्मी का वातावरण। सोने से पहले आस-पास के वातावरण को शांत करें और हल्की लाइट में मन और शरीर दोनों को शांत करने की कोशिश करें। रात के समय शरीर खुद की मरम्मत के काम पर लग जाता है और आम यानी टॉक्सिन को निकालने का काम करता है। ऐसे में गर्भाशय के हीलिंग का काम भी शुरू हो जाता है।

दूसरा तरीका है गर्माहट देना। मासिक चक्र के दौरान गर्भाशय का संकुचन तेजी से होता है और वापस सामान्य होने में समय लगता है। ऐसे समय में हॉर्मोन परिवर्तन के साथ हल्के दर्द और सूजन का अनुभव होता है। इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार गर्भाशय पर पानी की गर्म बोतल से सिकाई जरूर करें। इससे गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और ऐंठन भी कम होती है।

तीसरा तरीका है खाना खाने के बाद खुद को शांत रखना। खाने के बाद शरीर की ऊर्जा को पाचन तंत्र और गर्भाशय की तरफ भेजने की कोशिश करें और शरीर की हर सांस को महसूस करें। इससे यूट्रस में जमा हो रही गंदगी निकलती है और रक्त का प्रवाह भी तेज होता है। इसके लिए खाने के कुछ समय बाद व्रजासन में बैठें।

चौथा तरीका है पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया में सर्कुलर मोशन में मसाज करना। मसाज के लिए बादाम या जैतून का तेल ले सकते हैं। रोजाना रात को हल्के हाथ से पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया में हल्की मसाज करें। इससे रक्त का प्रवाह कम होगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, यूपी में नकली तेल-पनीर-खोया पकड़ा गया, ऐसे करें पहचान

Holi 2026: होली के लिए इन दिनों देशभर में धूमधाम से तैयारियां चल रही है. मगर वहीं, इस आड़ में मिलावटखोर भी तेजी से सक्रिय हो रहे हैं. हाल ही में खाद्य एवं सुरक्ष विभाग के साथ प्रशासनिक टीमों ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की. बुधवार को टीम ने हापुड़, नोएडा, बाराबंकी, संभल, आजमगढ़, अलीगढ़ कानपुर में तेल, खोया, पनीर, चने में मिलावटखोरी करने वालों को गिरफ्त में लिया है. वहीं, दिबियापुर इलाके में कसहा गांव में SDM बिधुना की मौजूदगी में कारखाने में छापेमारी हुई, जहां से 15 क्विंटल से अधिक पाउडर वाला पनीर और छेना मिला है.

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि होली पर इन मिलावटी चीजों से बचने का रास्ता क्या है? इसका सीधा सरल उत्तर है कि आपको अपनी खाने-पीने की चीजों की जांच करनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं घर बैठे इनकी असली-नकली की पहचान का तरीका क्या है.

1.तेल की पहचान कैसे करें?

रंग और गंध से पहचान

शुद्ध सरसों से हल्की और प्राकृतिक खूशबू आती है. अगर तेल से तेज, अजीब या बदबूदार गंध आए तो सावधान हो जाएं. साथ ही सरसों का तेल आंखों में थोड़ा चुभता भी है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

फ्रिज टेस्ट

इसके लिए आपको थोड़ा सा तेल एक कटोरी में डालकर 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. शुद्ध तेल फ्रिज में रखने से जम जाता है, जबकि मिलावटी तेल में अलग-अलग परतें दिखाई देती हैं.

पेपर टेस्ट

एक सफेद कागज पर तेल की कुछ बूंदें डालें. अगर तेल में मिलावट होगी तो सूखने के बाद चिपचिपा या दागदार निशान रह जाएगा.

2.पनीर की असली-नकली पहचान

हाथ से मसलकर देखें

असली पनीर मुलायम होता है और दबाने पर टूटता नहीं, जबकि सिंथेटिक या मिलावटी पनीर रबर जैसा खिंचता है.

गर्म पानी टेस्ट

इसके लिए आपको पनीर का एक छोटा टुकड़ा गर्म पानी में डालना है और कुछ देर बाद उसमें आयोडीन की एक बूंद डालें. अगर रंग नीला पड़ जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है.

स्वाद और बनावट

असली पनीर का स्वाद हल्का मीठा और दूध जैसा होता है. नकली पनीर बेस्वाद या साबुन जैसा लग सकता है. नकली पनीर से महक भी आती है.

3.खोये की जांच कैसे करें?

हथेली टेस्ट (Palm Test)

थोड़ा सा खोया अपने हाथ पर रगड़ें. अगर उसमें से चिकनाई के बजाय साबुन जैसी चिकनाहट या बदबू आए तो मिलावट हो सकती है.

आयोडीन टेस्ट

खोये के छोटे टुकड़े पर आयोडीन डालें. यदि रंग नीला या काला हो जाए तो समझिए उस खोये में स्टार्च मिलाया गया है.

पानी में घोलकर देखें

खोया पानी में आसानी से घुलता नहीं है. अगर तुरंत घुल जाए या तलछट छोड़ दे तो वह मिलावटी हो सकता है.

4.बेसन में मिलावट कैसे पता करें?

बेसन में अक्सर रंग या अन्य पाउडर मिलाए जाते हैं. एक गिलास पानी में थोड़ा बेसन डालें. अगर रंग ऊपर तैरने लगे या पानी का रंग बदल जाए तो मिलावट हो सकती है.

खरीदारी करते समय रखें ये सावधानियां

  • आपको हमेशा भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से ही सामान खरीदना चाहिए.
  • पैक्ड सामान पर FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें.
  • बहुत सस्ता सामान खरीदने से बचें.
  • खुला सामान लेते समय उसकी गंध, रंग और ताजगी जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कहां से खरीदें सस्ते में रंग-पिचकारी? इन मार्केट्स में मिलेंगी बेस्ट डील्स

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

NCP New Chief Sunetra Pawar: एनसीपी चीफ बनने के बाद सुनेत्रा पवार क्या बोलीं ? #sunetrapawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:04:47+00:00

Hapur News: फर्जी कागजातों पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे खुला राज। Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:00:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच क्या-क्या डील हुई ? #pmmodi #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:11:50+00:00

Hillary Clinton testifies at Jeffrey Epstein hearing | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers