Responsive Scrollable Menu

दुबई से iPhone 18 Pro लाया, कस्टम्स ने जब्त किया तो कोच्चि एयरपोर्ट पर धरने पर बैठा शख्स

यात्री की पहचान केरल के मशहूर एजुकेशनल प्लेटफॉर्म 'एडुपोर्ट' के संस्थापक अजस मोहम्मद के रूप में हुई है। अजस मोहम्मद का दावा है कि वे यह आईफोन अपने निजी इस्तेमाल के लिए दुबई से खरीदकर लाए थे।

Continue reading on the app

धार में दर्दनाक हादसा, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे 4 युवकों की कार में आग लगने से मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले के सादलपुर थाना इलाके में महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे युवकों की कार अचानक असंतुलित होकर पुलिया के नीचे खाई में गिर गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई।

दरअसल यह भयानक हादसा कल रात 25 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे हीरा श्री ढाबे के पास हुआ। कार में सवार पांच दोस्तों में से चार युवकों की गाड़ी के अंदर ही जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक किसी तरह कार से बाहर निकलने में कामयाब रहा जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

पहिए में आग लगने से बेकाबू हुई गाड़ी

हादसे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि सभी युवक सागौर इलाके के रहने वाले थे और दर्शन करके वापस लौट रहे थे। गाड़ी के ड्राइवर साइड वाले पहिए में अचानक आग लग गई जिसके बाद तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे पर बनी पुलिया के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरते ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई और युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दरसल, इस हादसे में बड़ी सागौर के रहने वाले 24 साल के भीम धाकड़, 21 साल के चेतन धाकड़, 22 साल के आदित्य तिवारी और 19 साल के अभिषेक सोलंकी की कार के अंदर ही जलने से मौत हो गई।

एक घायल को इंदौर किया गया रेफर

कार में सवार पांचवां दोस्त तुषार मंडलोई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा। हालांकि, वह भी इस हादसे में काफी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सादलपुर में शुरुआती इलाज देने के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत इंदौर रेफर कर दिया गया है। दरसल, घटना की जानकारी मिलते ही सादलपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी चार मृतकों के शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल भिजवा दिया है। सांवरिया सेठ के दर्शन करके घर लौट रहे चार नौजवानों की एक साथ मौत से उनके पूरे गांव और इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Continue reading on the app

  Sports

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

वैष्णवी शर्मा के बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल के तूफानी अर्धशतकों के दम पर भारत ने 17 ओवर में मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया. Wed, 28 Oct 2026 18:51:37 +0530

  Videos
See all

ChakraView: दिल्ली के मार्च में क्या बोले नितिन नबीन? | #delhinews #chakraview #bjp #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:47:00+00:00

Rashtravad: ‘सीट मुश्किल से बचाए..’ ये क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता | #rashtravad #debate #mlc #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers