Responsive Scrollable Menu

Araria SSB Border | सीमा सुरक्षा और विकास पर गृह मंत्री Amit Shah का जोर! बिहार के अररिया में SSB चौकी का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। अपने इस प्रवास के दौरान शाह रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील 'सीमांचल' क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आधारभूत ढांचे के विकास की समीक्षा करेंगे। बृहस्पतिवार को वह अररिया जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक नई सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार से हो गयी बड़ी गलती? भारत से Iran हुआ बेहद आहत! अब दुनिया में कुछ बड़ा होगा!

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, शाह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी बातचीत करेंगे और दोपहर में ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमांचल क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक वैधानिक निकाय ‘लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ की बैठक की अध्यक्षता की।

इसे भी पढ़ें: Shaktikanta Das Birthday: PM Modi के भरोसेमंद अफसर, जिन्होंने संभाली देश की Economy, जानें कौन हैं Shaktikanta Das

शाह के नेपाल से लगती खुली सीमा की निगरानी के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है। नवंबर 2025 के बाद यह शाह का पहला बिहार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत के बाद, नीतीश कुमार की अगुवाई में गठित नयी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

शाह शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा कर अपने बिहार प्रवास का समापन करेंगे, जहां से वह वापसी की उड़ान भरेंगे। राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक बयान में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

नेपाल और बांग्लादेश से निकटता के कारण यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां खुफिया तंत्र को मजबूत बनाए रखने तथा जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने की चुनौतियां हैं।” बिहार के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित सीमांचल घनी आबादी वाला, लेकिन बाढ़ प्रभावित और आर्थिक रूप से पिछड़ा इलाका है, जो नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट स्थित है।

Continue reading on the app

Shaktikanta Das Birthday: PM Modi के भरोसेमंद अफसर, जिन्होंने संभाली देश की Economy, जानें कौन हैं Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास आज यानी की 26 फरवरी को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास ने कई उपलब्धियां हासिल की थीं। इस दौरान वह कई अहम पदों पर भी रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में गिना जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

ओडिशा में 26 फरवरी 1957 को शक्तिकांत दास का जन्म हुआ था। वहीं उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया था। फिर यहीं से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। शक्तिकांत दास में ब्रिटेन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।

IAS अधिकारी

शक्तिकांत दास इतिहास विषय में एम ए पासआउट हैं। वह तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार दोनों के लिए विभिन्न पदों पर भी काम किया है। इसके अलावा शक्तिकांत दास वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी बजट, तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी, तमिलनाडु सरकार के राजस्व विभाग में कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर और अन्य विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

साल 2008 में पहली बार शक्तिकांत दास वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव बने, जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। फिर साल 2014 में उनको रसायन और उर्वरक मंत्रालय में सचिव बनाया गया। अरुण जेटली के कार्यकाल के दौरान 2015 से 2017 के बीच उनको वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

आरबीआई के 25वें गवर्नर

साल 2018 में शक्तिकांत दास को आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया। दास ने उर्जित पटेल की जगह ली थी। वहीं दिसंबर 2021 में शक्तिकांत दास का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, जिसके बाद सरकार ने उनके कार्यकाल को 3 सालों के लिए और बढ़ा दिया गया था। वह दिसंबर 2024 तक आरबीआई के गवर्वर के पद पर बने रहे। इसके साथ ही वह वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वह साल 2017 में G20 में भारत के शेरपा भी रहे हैं।

नोटबंदी से जीएसटी लागू करने में भूमिका निभाई

नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास नियमित रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिखाई दिए। इसके अलावा शक्तिकांत दास ने जीएसटी को लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी। शक्तिकांत दास को 4 भाषाओं का ज्ञान है, वह तमिल, उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan on RSS: आरएसएस ने अंग्रेजों से माफी मांगी: वारिस पठान | #asaduddinowaisi #aimim #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:34:33+00:00

Trump on Shehbaz Sharif: 'Operation Sindoor' को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:40:01+00:00

मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी तय ! | Shorts | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:33:25+00:00

Shankaracharya Avimukteshwaranand vs Brahmachari: अविमुक्तेश्वरानंद का मेडिकल रिपोर्ट पर चैलेंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:36:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers