रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे चढ़कर 90.85 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे चढ़कर 90.85 प्रति डॉलर परDelhi Weather Update: पारा 31 डिग्री पहुंचने का अनुमान, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 86 दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
prabhasakshi
















