Responsive Scrollable Menu

नोएडा की चिप फैक्ट्री में लगी आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत , 500 लोगों को सुरक्षित निकाला

UP News: ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो फायरकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी. हालांकि, समय रहते 500 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

The post नोएडा की चिप फैक्ट्री में लगी आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत , 500 लोगों को सुरक्षित निकाला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

RBI निर्णय के बाद Sensex 152 अंक उछला, Nifty 24,624 के स्तर पर बंद

मुंबई, पांच अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा लगातार चौथी बार अपनी प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 152 अंक बढ़कर बंद हुआ। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,581 अंक पर रहा। सेंसेक्स के 17 शेयर बढ़त के साथ, 12 नुकसान के साथ और एक बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

सूचकांक बढ़त के साथ खुला और सत्र के पहले हिस्से में 79,055.38 अंक के दिन के उच्च स्तर को छू गया। हालांकि, दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 769.64 अंक टूटकर 78,285.74 अंक के निचले स्तर पर आ गया। बाजार बंद होने से ठीक पहले दिग्गज बैंकिंग, वाहन और पूंजीगत वस्तु शेयरों में आई तेजी ने सेंसेक्स को घाटे से उबरने में मदद की।

इस बीच, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 9.75 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,624.65 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 24,677.60 अंक के उच्च स्तर तक गया और 24,497.95 अंक के निचले स्तर तक आया। शेयर बाजारों द्वारा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों वाले शेयरों के लिए एक नई नीलामी प्रणाली शुरू करने के बाद सोमवार से सूचकांकों में काफी भिन्नता देखने को मिल रही है।

इक्विटी नकद खंड में समापन नीलामी सत्र (सीएएस) सोमवार से चालू हो गया, जिसने कीमत निर्धारण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पात्र शेयरों की समापन कीमतें तय करने के लिए एक नई नीलामी आधारित प्रणाली शुरू की है। इस बीच, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बुधवार को लगातार चौथी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक में अपनी प्रमुख नीतिगत दर (रेपो रेट) को अपरिवर्तित रखा। आरबीआई ने यह देखने के लिए इंतजार करने का विकल्प चुना कि क्या ईरान युद्ध के कारण बढ़ी हुई ऊर्जा लागत व्यापक मुद्रास्फीतिक दबाव में बदलती है या नहीं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एमपीसी ने घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान में मामूली बढ़ोतरी की है और तटस्थ रुख बनाए रखा है। इसके अतिरिक्त, वार्षिक मुद्रास्फीति अनुमानों को कम किया गया है, जो गवर्नर के खुले विचारों वाले नजरिये को दर्शाता है। इससे एक आशावादी नजरिये का संकेत मिलता है, हालांकि आगे की नीतिगत कार्रवाई आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन और कोटक महिंद्रा बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.75 प्रतिशत चढ़कर 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ऑनलाइन कारोबारी मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार स्थिर बंद हुए। पश्चिम एशिया संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क थे और उन्होंने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,446.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.76 प्रतिशत और जापान का निक्की 3.66 प्रतिशत चढ़ा। साथ ही चीन का शंघाई कम्पोजिट औरहांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए।

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

Expressway Controversy: एक्शन हुआ तो मचा सियासी घमासान! जानिए पूरा मामला | Ground Report | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T21:00:34+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: वीडियो कॉल से पिता का अंतिम संस्कार ! #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T20:12:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers