Responsive Scrollable Menu

प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस घटाती हैं ये चीजें, बच्चे के विकास में करती हैं मदद

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रेग्नेंसी महिला के जीवन का एक बेहद खास और नाजुक समय होता है। इस दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, हार्मोन का असंतुलन और मानसिक तनाव कभी-कभी बहुत भारी लगते हैं। प्रेग्नेंसी में इन तनाव से निपटने का सबसे प्राकृतिक तरीका है पोषण से भरपूर खाना, जो न सिर्फ मां की सेहत के लिए, बल्कि बच्चे के विकास के लिए भी बेहद जरूरी है।

विटामिन सी वाली चीजें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए वरदान साबित होती हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही, स्ट्रेस कम करने में भी मददगार हैं। विटामिन सी तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करता है। इसके लिए आंवला, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकली जैसी चीजें रोज की डाइट में शामिल करना लाभकारी है। एक स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी में विटामिन सी की कमी से बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन जरूरी है।

डेयरी प्रोडक्ट्स भी इस समय के लिए काफी जरूरी हैं। दूध, दही और चीज जैसे फूड्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। प्रोटीन न केवल मां को ऊर्जा देता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और नींद को बेहतर बनाता है। लैक्टियम प्रोटीन मां के शरीर को स्ट्रेस से लड़ने की ताकत देता है। इसके अलावा, सोया दूध भी एक अच्छा विकल्प है, जिसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन ए और डी की भरपूर मात्रा होती है। यह बच्चे की हड्डियों और दिमाग के विकास में भी मदद करता है।

अनाज भी गर्भवती महिलाओं की डाइट का अहम हिस्सा है। दाल, ओटमील, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं की ब्रेड खाने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। ये फूड सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है।

हरी सब्जियां और पत्तेदार साग खाने से कोर्टिसोल हार्मोन नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। सलाद या जूस के रूप में हरी सब्जियों का सेवन स्ट्रेस कम करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं हरी सब्जियां हफ्ते में कई बार खाती हैं, उनमें डिप्रेशन और तनाव के लक्षण कम देखने को मिलते हैं।

--आईएएनएस

पीके/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नजफगढ़ नाले के साथ बनेगी 61 किमी लंबी सड़क, दिल्ली के बड़े इलाकों को जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार को हुई वित्त व्यय समिति की बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया. सरकार ने नजफगढ़ नाले के साथ करीब 61 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. इस पूरे काम पर करीब 453.95 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

इस प्रोजेक्ट के तहत झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक नाले के एक तरफ और छावला से बसईदारापुर तक नाले के दोनों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई 60.77 किमी होगी.

सफर होगा आसान?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सड़क का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दिल्ली की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम होगा. इससे लोगों के सफर का समय बचेगा, पेट्रोल-डीजल कम खर्च होगा और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में भी कमी आएगी. यह रास्ता दिल्ली के अंदर आने-जाने के लिए एक नया और बेहतरीन विकल्प साबित होगा.

इन बड़े रास्तों से होगी सीधी कनेक्टिविटी

  • यह कॉरिडोर दिल्ली की लगभग सभी प्रमुख सड़कों को आपस में जोड़ देगा.
  • इनर और आउटर रिंग रोड: बसईदारापुर और केशोपुर के पास इन प्रमुख सड़कों से सीधा जुड़ाव होगा.
  • नजफगढ़ और पंखा रोड:  ककरोला और विकासपुरी के पास कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे: धूलसिरस के पास UER-II से जुड़ने के कारण एयरपोर्ट जाना बहुत आसान हो जाएगा.

इन इलाकों के लोगों को मिलेगा फायदा

इस सड़क के बनने से उत्तम नगर, विकासपुरी, नजफगढ़, बिजवासन, छावला, द्वारका, निलोठी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन जैसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी. साथ ही, यह हरियाणा के गुरुग्राम (सेक्टर 104 और 110) के साथ दिल्ली के संपर्क को और मजबूत करेगा.

रियाली और आधुनिक सुविधाओं का संगम

यह सिर्फ एक सड़क नहीं होगी, बल्कि इसे एक 'ग्रीन कॉरिडोर' के रूप में विकसित किया जाएगा. पैदल चलने, जॉगिंग और साइकिल चलाने के लिए अलग रास्ते होंगे. बेहतर स्ट्रीट लाइट, साइनबोर्ड और पानी की निकासी (ड्रेनेज) का पुख्ता इंतजाम होगा ताकि बारिश में पानी न भरे. सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और लैंडस्केपिंग की जाएगी.

कब तक बनकर होगा तैयार?

सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक टाइमलाइन तय की है. मार्च-अप्रैल 2026 में कागजी कार्यवाही और टेंडर का काम पूरा होगा. मई 2026 में सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा. नवंबर 2027 में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद थे. प्रोजेक्ट को तकनीकी समिति और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है.

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

Iran America War : 3 बजते ही ईरान ने मार गिराए अमेरिकी ड्रोन? | Khamenei | Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:03+00:00

US-Iran War : 22 मिनट में तेहरान, 22 घंटे में ईरान? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:13+00:00

दो दुकानदारों की गिरफ़्तारी | #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:08+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत-इजराइल के 'गठबंधन' से डरा पाकिस्तान? #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:25:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers