Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा:बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका

दिल्ली के प्रेमचंद पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी दो महीने की प्रेग्नेंट पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे व्यक्ति के मन में बेटे की चाहत हो सकती है। घटना के बाद से पति फरार है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह प्रेम चंद पार्क इलाके स्थित घर के आसपास रहने वाले लोगों ने भयावह दृश्य देखा। घर के अंदर 27 साल की अनीता और उसकी तीन, चार और पांच साल की बेटियां खून से लथपथ पड़ी थीं। महिला-बच्चियों की श्वास नली भी कट गई थीं चारों पीड़ितों का गला धारदार हथियार से काटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला इतना जोर से किया गया था कि उनकी श्वास नली भी कट गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल को बहुत क्रूर बताया। घटना के बाद से आरोपी पति मुंचुन केवट लापता है। पुलिस उसे संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता अवैध संबंध सहित सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण बेटे का न होना हो सकता है। आरोपी ने पत्नी और बच्चियों को शराब पिलाकर हमला किया पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह 8:07 बजे पीसीआर कॉल से हत्या की जानकारी मिली थी। शवों को देखकर लग रहा है कि केवट ने अपनी पत्नी और बेटियों को शराब पिलाकर उन पर हमला किया। मंगलवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इधर, रूबी नाम की एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि केवट और उसकी पत्नी मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। परिवार पिछले दो सालों से दिल्ली में रह रहा था और पति-पत्नी के बीच आमतौर पर झगड़े नहीं होते थे। पुलिस ने बताया कि केवट आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों ने सबूत जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी केवट को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। -------------------------- दिल्ली में अपराध से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे गैलेक्सी S26, S26+ और S26 अल्ट्रा

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग आज रात 11:30 बजे अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करेगी. यह लॉन्च इवेंट सैमसंग के सालाना 'गैलेक्सी अनपैक्ड' कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें हर साल कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करती है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM: भारत ने रचा इतिहास, ठोक दिया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, छक्कों का भी तोड़ा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe T20 World Cup: टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 256 रनों का स्कोर बनाकर एक नया इतिहास रच दिया है। चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। Thu, 26 Feb 2026 22:05:18 +0530

  Videos
See all

EPFO Pension Latest Update: 10 बजते ही पेंशनभोगियों की बहाल हुई ज्यादा पेंशन! | DA & EPS-95 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:30:21+00:00

कॉम्प्रोमाइज की राजनीति ! किसने किया समझौता ? PM Modi l Nehru l PM Compromised l BJP l Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:30:11+00:00

Trump Tarrif On India Live : ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी ? | PM Modi | Breaking News | Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:26:04+00:00

Israeli soldiers shot a Palestinian boy and stood around as he bled to death, video shows | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:25:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers