Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा चीन : थंग फेइ

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी मिशन के काउंसिलर थंग फेइ ने 24 फरवरी को आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद व्याख्यान भाषण में कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन की प्रतीक्षा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा।

उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति पर सदस्य देशों की समानताएं एकत्र करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।

थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान में अलग हुआ है। चीन का हमेशा का विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना है, यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की न्यायोजित सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।

थंग फेइ ने कहा कि समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए ताकि अधिक संतुलित, प्रभावी और सतत् यूरोपीय सुरक्षा ढांचा बन जाए।

ध्यान रहे यूएन महासभा ने उस दिन पक्ष में 107, विपक्ष में 7 और अनुपस्थिति में 51 मतों से यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन का फैसला पारित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जर्मन चांसलर की चीन यात्रा शुरू

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 25 और 26 फरवरी को चीन की यात्रा पर हैं। उन्होंने 25 फरवरी को सुबह पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचकर जर्मन चांसलर बनने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा शुरू की। फ्रेडरिक मर्ज चीनी नव वर्ष के दौरान चीन में आने वाले पहले विदेशी नेता बने।

यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रेडरिक मर्ज के साथ मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उनसे बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों व समान दिलचस्पी वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

चीन और जर्मनी सहयोग और समान जीत वाले चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान घनिष्ठ है और व्यवहारिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। चीन और जर्मनी के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला। कूटनीतिक संबंधों की स्थापने के बाद पिछले 50 से अधिक सालों में चीन और जर्मनी के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।

जर्मनी हमेशा यूरोप में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और विदेशी निवेश का स्रोत देश है। हाल के वर्षों में चीन और जर्मनी के बीच व्यापार 2 खरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा और दो-तरफा निवेश स्टॉक 65 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो दोनों चीन और यूरोपीय संघ के कुल आर्थिक आकार का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें... इंग्लैंड के मैच पर टिकी सलमान अली आगा की किस्मत

Can Pakistan still qualify for the semifinals: न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 61 रनों की बड़ी जीत ने ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. श्रीलंका तो टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, लेकिन इस नतीजे ने पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. न्यूजीलैंड का नेट रन-रेट (+3.050) अब पाकिस्तान की पहुंच से काफी दूर नजर आ रहा है. अब सलमान अली आगा की टीम के लिए सेमीफाइनल का इकलौता रास्ता यह है कि शुक्रवार को इंग्लैंड हर हाल में न्यूजीलैंड को हरा दे. इसके बाद पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि रन-रेट के बड़े अंतर को भी पाटना होगा. क्या पाकिस्तान को एक बार फिर 'कुदरत के निजाम' का साथ मिलेगा? Thu, 26 Feb 2026 05:30:45 +0530

  Videos
See all

Viral Video: स्कैनर और कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाने का खुलासा! | N18S | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:37:56+00:00

Bihar Buxar : जयमाला के मंच पर चली गोली, दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली | N18S | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:42:09+00:00

Malegaon News: मालेगांव के सरकारी दफ्तर में 'नमाज'! Malegaon controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:34:55+00:00

घायल का गलत इलाज करने पर भड़के बिहार के मंत्री! | #shorts | #hindinews | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:36:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers