Responsive Scrollable Menu

चीनी प्रधानमंत्री ने राज्य परिषद की स्थायी बैठक बुलाकर वसंत महोत्सव के बाद सरकारी कार्यों की व्यवस्था की

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 24 फरवरी को राज्य परिषद की स्थायी बैठक बुलाकर वसंत त्योहार के बाद सरकारी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का इंतजाम किया।

इस बैठक में कहा गया कि वर्तमान वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत होगी। राज्य परिषद के विभिन्न विभागों को इस वर्ष के लक्ष्यों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए जल्दी से काम शुरू करना चाहिए, विशेष रूप से राजनीतिक उपलब्धियों पर एक सही अवधारणा बनाना और लागू करना और वास्तविक स्थिति के अनुसार लोगों के लिए राजनीतिक उपलब्धियां प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

इस बैठक में सिल्वर इकॉनमी और वृद्ध जनों की पालन-पोषण सेवा के विकास का अध्ययन किया गया। इस बैठक में कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में विशाल अंतर्निहित क्षमता है। हमें नीति-समर्थक सुधार करने चाहिए, वृद्ध लोगों के पोषण कार्य को बढ़ाना चाहिए और खपत की मांग को पूरा करके उपभोग की क्षमता को उन्नत करना चाहिए।

बैठक में कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में इस बैठक में बुनियादी स्तर पर अग्निशमन कार्य की मजबूती पर राय पारित की गई और चीन लोक गणराज्य के जल कानून के संशोधित मसौदे पर विचार कर उसे पारित किया गया और इस मसौदे को एनपीसी की स्थायी समिति के समक्ष पेश करने का फैसला किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायली संसद में भारत के पीएम का जबरदस्त अभिवादन, 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंजा नेसेट

यरूशलम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में इजरायली सासंदों में गजब का उत्साह दिखा। जैसे ही पीएम मोदी संसद में दाखिल हुए सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया फिर संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज गई।

स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का वाहक बताया और उन्हें दुनिया का महान नेता बताया। उन्होंने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा, नेसेट में आपका स्वागत है।

इससे पहले एक पल ऐसा भी आया जब नेसेट के एंट्रेंस से गुजरते हुए नेतन्याहू को पीएम मोदी के साथ इजरायल के मुश्किल पॉलिटिकल माहौल के बारे में मजाक करते हुए सुना गया। जिसमें वे भारत की “डेढ़ अरब [लोगों] के देश के लिए तीस पार्टियां, और [इजरायल की] 10 मिलियन के लिए 13 पार्टियों” की तुलना करते हैं। आप हमारी समस्या देखते हैं? आप बेहतर हालत में हैं।” जवाब में पीएम मोदी हंसते हुए देखे गए।

इसके बाद भारतीय प्रीमियर नेसेट की ऑफिशियल गेस्टबुक पर साइन करने के लिए चागल हॉल में रुके। हॉल में ही, नेतन्याहू और मोदी इज़राइली और भारतीय झंडे लहराते हुए उत्साही बच्चों के एक ग्रुप का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेता नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना के ऑफिस में पहुंचे।

बाद में नेसेट में पहुंचे। जहां उन्हें महान नेता बताया।

बता दें, पीएम नेतन्याहू के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। तय कार्यक्रमानुसार दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई।

गुरुवार सुबह दोनों मित्र याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इजरायली पीएमओ के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) पहले से तैयार समझौते का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

पीएम मोदी की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

मलाड में दो फल विक्रेता गिरफ्तार | #maharashtra #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:00:03+00:00

Shivsenna UBT प्रवक्ता ने किसे चेताया? Rahul Gandhi | Congress | PM Modi | Hindi News | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:07+00:00

Afghanistan-Pakistan Border War: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, सीमा पर भारी गोलाबारी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:00:22+00:00

Iran America War Update: युद्ध से पहले ट्रंप को मिला धोखा! | Trump |Khamenei | Breaking News | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers