Responsive Scrollable Menu

इजरायली पीएम नेतन्याहू का अलग अंदाज, प्रधानमंत्री मोदी के ल‍िए ह‍िंदी में ल‍िखा, 'आपका स्वागत है'

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल पहुंचने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने गर्मजोशी से स्‍वागत क‍िया। विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर अपने मित्र पीएम मोदी का स्वागत किया। यह भव्‍य स्‍वागत व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर आमने-सामने तो चला ही, साथ ही सोशल मीड‍िया पर छाया रहा।

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्‍ट पर बड़े अलग अंदाज में जवाब द‍िया।

दरअसल, जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी इजरायल पहुंचे, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर वहां पहुंचने की पोस्‍ट की और वहां होने वाले भव्‍य स्‍वागत का जिक्र क‍िया। उन्होंने वहां होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की। उनकी इसी पोस्‍ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्‍साह द‍िखाते हुए जवाब द‍िया। नेतन्याहू ने जवाब में लिखा, आपका स्वागत है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की नौ साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और गुरुवार को इजरायल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, दोनों देश अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के लिए नए लक्ष्य तय करेंगे और एक नए और खुशहाल भविष्य के लिए अपने साझा विजन को आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार, वे नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे।

इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने खुशी जाह‍िर की। लोगों ने आज के द‍िन को बहुत ही खास और दुनियाभर के भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया।

बता दें क‍ि एक द‍िन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह अपने इजरायली समकक्ष, बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकातों का इंतजार कर रहे हैं, जिसका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

-- आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित किया। बायोमास आधारित उत्पादन, औद्योगिक डिकार्बोनाइजेशन, किसानों की आय वृद्धि और ऊर्जा सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

Trump Tariff on India: 1 बजते ही ट्रेड डील पर ट्रंप की दुनिया को चेतावनी! | Trade Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:30:08+00:00

NKP | Sushant Sinha: BJP ने गांधी परिवार के कॉम्प्रोमाइज्ड इतिहास की कौन सी फाइल खोल दी? Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:56:51+00:00

Is the tide turning on social media? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:30:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: इजरायल में मोदी.. बुद्ध के संदेश से खाड़ी में रुकेगा महायुद्ध? Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:17:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers