Responsive Scrollable Menu

2026 चोंगकुआनछुन मंच की वार्षिक बैठक 25 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगी

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद की मंजूरी से, 2026 चोंगकुआनछुन मंच की वार्षिक बैठक 25 मार्च से 29 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगी।

इस बार की वार्षिक बैठक को चीन के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय, राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग, उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, राज्य परिषद के राज्य-स्वामित्व वाली संपत्ति पर्यवेक्षण व प्रशासन आयोग, चीनी विज्ञान अकादमी, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी, चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ और पेइचिंग शहरी सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

चोंगकुआनछुन मंच चीन के वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार विनिमय और सहयोग का राष्ट्रीय स्तरीय मंच है। वर्ष 2007 में चोंगकुआनछुन मंच स्थापित हुआ, जिसका स्थायी विषय नवाचार और विकास है। यह मंच अत्याधुनिक तकनीक और भविष्य के उद्योग विकास के रुझान पर अंतर्राष्ट्रीय परामर्श को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करता है, जो वैश्विक नवाचार नियम व नवाचार शासन पर संयुक्त चर्चा करता है, वैश्विक नवीन विचार व विकास अवधारणाओं को साझा करता है और दुनिया भर में समृद्धि व विकास को बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचार को संयुक्त रूप से बढ़ाता है।

2026 चोंगकुआनछुन मंच की वार्षिक बैठक का विषय तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का गहरा एकीकरण है, जिसमें 5 मुख्य भाग शामिल हैं। इस बार की वार्षिक बैठक में उद्घाटन समारोह व पूर्ण सत्र, शाखा मंच, प्रमुख उपलब्धियों का विमोचन सम्मेलन, चोंगकुआनछुन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी व्यापार सम्मेलन और चोंगकुआनछुन अंतर्राष्ट्रीय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता का फाइनल आदि गतिविधि आयोजित होंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम नगर आयुक्त को डायरिया के प्रकोप के चलते निलंबित किया गया

अमरावती, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को श्रीकाकुलम नगर आयुक्त को शहर में फैले डायरिया के प्रकोप के बाद निलंबित कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नगर आयुक्त कुर्मा राव को इस प्रकोप के संबंध में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

नगर प्रशासन के प्रधान सचिव सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

पिछले कुछ दिनों से श्रीकाकुलम शहर के विभिन्न हिस्सों से डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं।

श्रीकाकुलम जिला कलेक्टर स्वप्निल दिनकर पुंडकर के अनुसार, अब तक 76 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है।

इनमें से 54 मरीजों का वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि एक मरीज की मौत हो गई है, जो अन्य बीमारियों से ग्रसित था।

दो मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए श्रीकाकुलम और विशाखापत्तनम की प्रयोगशालाओं में भेजे हैं।

श्रीकाकुलम प्रयोगशाला में किए गए प्रारंभिक परीक्षणों में संदूषण का पता नहीं चला, जबकि विशाखापत्तनम प्रयोगशाला की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं और राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज का खर्च वहन करेगी।

इस बीच, पूर्व मंत्रियों धरमाना कृष्ण दास, धरमाना प्रसाद राव और डॉ. सीडिरी अप्पाला राजू सहित वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने इस प्रकोप के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद, उन्होंने परिवारों से बातचीत की और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि दूषित पेयजल इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

पूर्व मंत्रियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय मौतों का कारण पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं को बताने की कोशिश कर रही है।

धरमाना प्रसाद राव ने कहा कि पिछले 20 महीनों में दस्त के 61 मामले सामने आए हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों और छात्रावासों के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता का संकेत बताया।

उन्होंने तत्काल राहत और प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की।

डॉ. सीडिरी अप्पाला राजू ने आरोप लगाया कि स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई शुरुआती चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया और दावा किया कि मौतों की संख्या कम करके दिखाने के प्रयास किए गए।

विपक्षी नेताओं ने उच्च स्तरीय जांच, अधिकारियों की जवाबदेही और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों की मांग की।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में 13 बार भिड़े हैं भारत-जिम्बाब्वे, किसको कितने मैचों में मिली जीत? इन 4 खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

India vs Zimbabwe have clashed 13 times in t20is: सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार झेलने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा 10-3 से भारी है, लेकिन सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है. नजरें फॉर्म में चल रहे ओपनर ईशान किशन और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी, जो अपनी फिरकी से मैच का पासा पलट सकते हैं. Wed, 25 Feb 2026 21:18:32 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में 24 साल बाद 'डांस'वॉर! | Viral Video | Congress | BJP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:15:00+00:00

Black And White: India-Israel की 'Iron Deal' से कौन टेंशन में है? | PM Modi | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:02:46+00:00

Russia Ukraine War: युद्ध के 4 साल पूरे, Zelenskyy का भावुक संदेश | Putin vs Zelenskyy Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:00:26+00:00

PM Modi के संबोधन शुरू करते ही मिला स्टैंडिंग ओवेशन #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:04:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers