789% चढ़ने के बाद अब ₹423 करोड़ का मिला कॉन्ट्रैक्ट, कल कंपनी के शेयर पर रखें नजर
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया है कि जिस घरेलू कंपनी से ऑर्डर मिला है, उसमें प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है।
आयुर्वेदाचार्य ने बताया मौसमी बीमारी का पक्का इलाज, बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं बीमार
मौसम बदलने के साथ ही लोग भी बीमार पड़ने लगते हैं. मौसमी बीमारी की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा आते हैं. दरअसल, इन उम्र के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है. बच्चे, बड़े औऱ बुजर्ग सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल इंफेक्शन से पीड़ित होते हैं. हालांकि, आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि इसके लिए अंग्रेजी दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि कुछ घरेलू उपायों से इनका ईलाज घर ही किया जा सकता है. पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ नंदकुमार मंडल बताते हैं कि मौसम बदल रहा है. गर्मी आ रही है और ठंड जा रही है. ऐसे में लोग भी लापरवाह हो रहे हैं. लोग अभी से ठंड के कपड़े पहनना बंद कर दिए हैं और थोड़ी धूप देखते ही फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगे हैं. यही सब लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है और लोग बीमार हो रहे हैं. उन्होंने कहा सबसे पहले लोगों को अभी भी भरपूर कपड़े पहनना चाहिए ताकि उन्हें ठंड का थोड़ा सा भी अटैक ना हो और शरीर में गर्माहट बनी रहे. इसके साथ ही उन्होंने कहा की खानपान में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. साथ ही साथ दिन में फल का प्रयोग जरूर करें.जैसे खट्टेदार फल नारंगी अंगूर संतरा इसका प्रयोग करना आपके लिए बेहतर होगा. वह कहते हैं कि जब भी आप खाना खाएं तो सलाद का प्रयोग जरूर करें. सलाद में खासतौर पर नींबू का प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद होगा. नींबू में साइट्रिक एसिड होने के कारण यह शरीर के इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाता है और कई वायरल इंफेक्शन और बीमारियों से भी इंसानों को बचाने में बहुत कारगर साबित होता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18














.jpg)



