नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘सच्ची मित्रता’ का मनाया जश्न, इजरायली पीएम बोले- ये महान नेता
तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हुए भव्य स्वागत समारोह के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम बैठक हुई। यरुशलम में पीएम मोदी के नेसेट भाषण से पहले, ये बैठक एयरपोर्ट परिसर में ही हुई।
नेतन्याहू के कार्यालय ने एक फुटेज साझा किया, जिसमें दोनों ही नेताओं का बॉन्ड साफ दिख रहा है। इस दौरान पीएम मोदी से कस कर हाथ मिलाते हुए नेतन्याहू कह रहे हैं, यह नाता है सच्ची मित्रता का, और पीएम मोदी महान नेता हैं। जवाब में उनके सच्चे मित्र यानी प्रधानमंत्री मोदी हंस देते हैं।
हंसी और मुस्कुराहट से भरा एक अहम पल तब भी दिखा जब भारत के प्रधानमंत्री विमान से उतरे और पीएम नेतन्याहू ने पत्नी सारा संग उनका दिल से स्वागत किया। पीएम मोदी सारा से हाथ मिला ही रहे थे कि नेतन्याहू ने कह दिया कि आपका पॉकेट स्क्वायर (जेब में रखा रुमाल) का रंग मेरी पत्नी के ड्रेस (रंग) से मैच कर रहा है। दरअसल, रुमाल और सारा का फॉर्मल सूट सैफरन यानी भगवा रंग में रंगा था।
इस दोस्ती को नया आयाम देते हुए नेतन्याहू ने पीएम मोदी का इजरायल में स्वागत करने को सम्मान की बात बताते हुए एक्स पर हिंदी भाषा में लिखा- आपका स्वागत है।
बता दें, पीएम नेतन्याहू ने ही प्रधानमंत्री को इजरायल आने का निमंत्रण दिया था। उनके आग्रह पर ही वो दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। तय कार्यक्रमानुसार दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेसेट को संबोधित करेंगे फिर और कई कार्यक्रमों में पीएम मोदी शामिल होंगे।
गुरुवार सुबह दोनों मित्र याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इजरायली पीएमओ के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) पहले से तैयार समझौते का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
पीएम मोदी की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
आनंद विहार स्टेशन पर महिला से ठगी, रेलवे कर्मचारी पर पैसे हड़पने का आरोप, वीडियो वायरल
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला, जो काफी साधारण परिवार से लग रही है, रेलवे कर्मचारियों पर टिकट के पैसों की हेरफेरी का आरोप लगा रही है.
महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
महिला का कहना है कि जब वह टिकट खिड़की पर टिकट लेने गई, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने पैसों के लेन-देन में चालाकी की. वीडियो में महिला काफी परेशान दिख रही है और कह रही है कि उसने मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी फोन किया है. वह कहती है, "हम इसकी पूरी शिकायत करेंगे, पुलिस के आने का इंतज़ार है."
इसी दौरान वीडियो में दिखता है कि एक शख्स आकर महिला से कहता है कि उसे अंदर बुलाया जा रहा है, लेकिन महिला वहां जाने से मना कर देती है. उसका मानना है कि उसके साथ गलत हुआ है और वह अब पीछे नहीं हटेगी.
रेलवे ने दिया कार्रवाई का भरोसा
वीडियो के वायरल होने और लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मामले को लेकर एक्शन लेने की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी.
स्टेशनों पर लगातार बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं
यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्टेशनों से यात्रियों के साथ बदसलूकी या पैसों की हेराफेरी की खबर आई हो. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार जैसे बड़े स्टेशनों पर अक्सर यात्रियों को टिकट काउंटर या दलालों के जरिए परेशान किए जाने की खबरें आती रहती हैं.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर गरीब यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव कब रुकेगा? लोगों का कहना है कि कम पढ़े-लिखे और गरीब तबके के लोगों को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जिसकी वजह से रेलवे की छवि खराब हो रही है.
. @RailMinIndia , इस वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह कर्मचारी निलंबित नहीं हो जाता ????
— कल्पना श्रीवास्तव ???????? (@Lawyer_Kalpana) February 25, 2026
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी 112 पर कॉल करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं pic.twitter.com/4xo30yveUr
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की थी ये हरकत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















