Responsive Scrollable Menu

ED ने अनिल अंबानी का घर 'अबोड' जब्त किया:इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपए, मुंबई के पाली हिल में है ये 17 मंजिला प्रॉपर्टी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनित अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पाली हिल में स्थित है 17 मंजिला यह घर अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। RCOM से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे अन्य कार्यों में डायवर्ट किया गया। ED पिछले काफी समय से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। इससे पहले भी अंबानी से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। कंपनी पर कर्ज और दिवालिया होने की प्रक्रिया RCOM पिछले कई सालों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। भारी कर्ज के बोझ तले दबी यह कंपनी फिलहाल इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। क्या होता है प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब? ED द्वारा प्रॉपर्टी अटैच किए जाने का मतलब है कि अब इस संपत्ति को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित हो जाते हैं, तो भविष्य में बैंकों के बकाया पैसे की वसूली के लिए इस बंगले की नीलामी भी की जा सकती है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल या हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। अब तक कई प्रॉपर्टीज अटैच इससे पहले भी अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है।

Continue reading on the app

अनिल अंबानी का लग्जरी घर ‘अबोड’ जब्त, 3,716.83 करोड़ से अधिक है अनुमानित कीमत

ED ने RCom से जुड़े कथित 40,000 करोड़ बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 17 मंजिला लग्जरी आवास 'Abode' को PMLA के तहत अटैच कर लिया है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये है। अब तक अंबानी ग्रुप की कुल 15,700 करोड़ से अधिक संपत्तियां अटैच हो चुकी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में 13 बार भिड़े हैं भारत-जिम्बाब्वे, किसको कितने मैचों में मिली जीत? इन 4 खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

India vs Zimbabwe have clashed 13 times in t20is: सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार झेलने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा 10-3 से भारी है, लेकिन सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है. नजरें फॉर्म में चल रहे ओपनर ईशान किशन और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी, जो अपनी फिरकी से मैच का पासा पलट सकते हैं. Wed, 25 Feb 2026 21:18:32 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War: युद्ध के 4 साल पूरे, Zelenskyy का भावुक संदेश | Putin vs Zelenskyy Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:00:26+00:00

Black And White: India-Israel की 'Iron Deal' से कौन टेंशन में है? | PM Modi | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:02:46+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में 24 साल बाद 'डांस'वॉर! | Viral Video | Congress | BJP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:15:00+00:00

PM Modi के संबोधन शुरू करते ही मिला स्टैंडिंग ओवेशन #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:04:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers