Responsive Scrollable Menu

ऑनलाइन एपल स्टोर से सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे:रिसेलिंग और जमाखोरी रोकने लिमिट लगाई, आईफोन डुओ की बिक्री कल से शुरू होगी

फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर दी है। आप चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीदें या दो अलग-अलग मॉडल, जैसे ही आप कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ेंगे, सिस्टम ऑर्डर रोक देगा और वार्निंग मैसेज आ जाएगा। यह नियम एपल के स्टोर पर मौजूद सभी आईफोन मॉडल्स पर लागू है। ऑफलाइन स्टोर पर कोई लिमिट नहीं 2 आईफोन खरीदने की लिमिट सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी के लिए है। अगर आपको 2 से ज्यादा फोन खरीदने हैं, तो आप सीधे एपल के ऑफलाइन स्टोर से ले सकते हैं। कालाबाजारी रोकने की कोशिश त्यौहारों में कुछ लोग या रिसेलर्स एक साथ दर्जनों आईफोन खरीद लेते थे, जिससे आम ग्राहकों को फोन नहीं मिलता था। इस नियम से जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सभी को फोन खरीदने का मौका मिलेगा। पहला फोल्डेबल आईफोन, शुरुआती कीमत ₹3 लाख एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 18 सीरीज के नए प्रीमियम आईफोन लॉन्च किए थे। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। इसकी सेल 23 अक्तूबर से शुरू होगी। वहीं, आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें... आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

Continue reading on the app

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, दो लोग घायल, पुलिस ने गठित कीं 15 टीमें, CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर तीन अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम जुहू के पुष्पा पार्क के पास की है। एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।

वहीं, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं। वहीं, एक हमलावर को हिरासत में लिए जाने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अभिनेता की कार पर बदमाशों द्वारा फा​यरिंग की जा रही है।

टाइगर श्रॉफ पर हुये हमले पर पुलिस का बयान

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में डीसीपी मोहित गर्ग ने मीडिया से बातचीत करते हुये बताया कि यह घटना शाम करीब 7 बजे की है। टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम खत्म करके लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि अभिनेता को गोली नहीं लगी है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि.. इस घटना में दो लोग घायल हुये हैं। जिनमें से एक अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस है जिसके हाथ में चोट लगी है। खबर है कि वह भी अब खतरे से बाहर है। वहीं दूसरा शख्स जो घायल हुआ है उसका नाम चौहान है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने जांच में शामिल अलग-अलग ब्रांचों के साथ काफी संख्या में टीमें तैनात की हैं।

सीएम ने पुलिस कमिश्नर को दिये सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मामले की तेजी से जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

एकनाथ शिंदे ने घटना की कड़ी निंदा की

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया। यह घटना बहुत चिंताजनक और निंदनीय है। डिप्टी सीएम ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने फायरिंग करने वालों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। ​शिंदे ने कहा कि आरोपियों को जल्द की पकड़ा जाएगा और उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। चाहे वह कोई सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उनकी सुरक्षा पक्का करना पुलिस और सरकार की ज़िम्मेदारी है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की। टाइगर से कहा कि चिंता न करें सरकार उनके साथ है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार सभी की सुरक्षा के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अगर कोई दूसरों को डराने या धमकाने की कोशिश करेगा, तो पुलिस और सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

काइलियन एम्बाप्पे या लामिन यमल नहीं…हैरी केन ने जीता 2026 बैलन डी'ओर

यह अवॉर्ड केन के करियर में एक और मील का पत्थर है, इंग्लैंड के कप्तान ने बायर्न म्यूनिख में शामिल होने से पहले यूरोपियन फुटबॉल के टॉप स्ट्राइकरों में अपनी जगह बनाई थी, जहां उन्होंने कई बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं। Tue, 27 Oct 2026 05:39:47 +0530

  Videos
See all

Top News : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Rahul Gandhi | Congress | CJP News | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T01:39:02+00:00

Kirit Somaiya Vs Sanjay Raut Today: अभिनेता इमरान खान के देश छोड़ने पर भिड़े किरीट और संजय राउत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T01:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers