Responsive Scrollable Menu

Preity Zinta: 8 साल बाद कमबैक, शादी और मां बनने के बाद प्रीति जिंटा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? बताई बड़ी वजह

Preity Zinta: करीब 8 साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद प्रीति ने खुलकर बताया कि उन्होंने अभिनय से दूरी क्यों बनाई और अब वापसी का अनुभव कैसा रहा।

'परिवार मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है'
फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत में प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कभी अफसोस नहीं हुआ। प्रीति आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी, जिसमें सनी देओल भी थे। कई सालों तक बॉलीवुड से दूरी पर एक्ट्रेस ने कहा- "सच कहूं तो, मुझे इसकी कमी महसूस नहीं हुई। मैं परिवार के साथ समय का आनंद ले रही थी; बच्चों का होना और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना मेरे लिए नया अनुभव था। और मेरे करियर में चाहे कितनी भी बड़ी उपलब्धियां क्यों न रही हों, मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बच्चों का होना ही थी।"

 

वापसी पर घबराहट भी हुई
प्रीति ने माना कि लंबे अंतराल के बाद कैमरे के सामने लौटना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि पहले दिन शूटिंग के दौरान वह काफी नर्वस थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने शूटिंग के पहले ही दिन फिल्म का सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्य फिल्माने का फैसला किया, जिससे उनकी घबराहट और बढ़ गई। हालांकि, सह-कलाकार सनी देओल ने पूरे समय उनका हौसला बढ़ाया और सहज महसूस कराने में मदद की।

उन्होंने बताया कि मुश्किल सीन पूरा होने के बाद उनका आत्मविश्वास लौट आया और आगे की शूटिंग पहले से काफी आसान लगने लगी।

14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विभाजन के दौर और रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के मंजूरी मिलने के बाद यह फिल्म 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue reading on the app

Gold Rate Today: आज कितना है 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव? यहां देखें 5 अगस्त के ताजा रेट

Gold Rate Today, 5 August 2026: अगर आप आज (5 अगस्त 2026) सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जान लेना जरूरी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, आज 24 कैरेट (999 शुध्द) प्रति 10 ग्राम सोना ₹1,45,580 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,42,080 प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट ₹1,29,560 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट ₹1,17,920 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। हालांकि, ज्वेलरी की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, जीएसटी और शहर के अनुसार कुछ अंतर हो सकता है। 

आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव जानें।  

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,33,750
मुंबई  1,33,600
कोलकाता   1,33,600
चेन्नई  1,33,600
अहमदाबाद  1,33,650
भोपाल  1,33,650
रायपुर  1,33,600
जयपुर  1,33,750
लखनऊ  1,33,750

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे मेरा विश्व रिकॉर्ड...टी20 में इतिहास रचने के बाद जोस बटलर की गर्जना, पोलार्ड का रिकॉर्ड धुआं-धुआं

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वह 14,833 रनों के साथ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की. बटलर के अनुसार, भविष्य में उनका यह महारिकॉर्ड सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही तोड़ सकते हैं. Thu, 6 Aug 2026 06:31:03 +0530

  Videos
See all

Weather Update : दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:15:36+00:00

'वीडियो विवाद'... Meta चीफ जुकरबर्ग ने मांगी माफी #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:13:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers