भोपाल ISBT बस स्टैंड पर भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की कई बसें जलकर खाक, परिसर में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वर्मा ट्रेवल्स की बस में लगी फिर आसपास खड़ी उसी कंपनी की दूसरी बसों तक फैल गई। इनमें नागपुर-अहमदाबाद और सूरत रूट की बसें शामिल हैं। बसों में लगी आग की ऊंची उठती लपटें और धुएं का काला गुबार देखकर यात्रियों और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से 20 गाड़ियां, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद आसपास खड़ी सभी बसों को तत्काल हटाया गया। ISBT पर उस समय 50 से ज्यादा बसें मौजूद थीं। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
करीब आठ बसें जलकर खाक
वर्मा ट्रेवल्स के मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि शुरुआत में दो से तीन बसों में आग लगी थी। इसके बाद आग फैलने से करीब आठ बसें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन कॉन के माध्यम से आग की सूचना दी गई थी।
दीपक वर्मा के अनुसार, आग में जली आठों बसें गुजरात के अहमदाबाद, सूरत सहित कई अन्य शहरों के लिए जाने वाली थीं। इन बसों में यात्रियों की बुकिंग भी थी, जिसे हादसे के बाद रद्द कर दिया गया।
आग लगने की घटना की जांच में जुटी पुलिस
वर्मा ट्रेवल्स के मालिक दीपक वर्मा ने कहा कि उनकी किसी से कोई बुराई या दुश्मनी नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों की वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बसों में आग कैसे लगी। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया है।
CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं, कहा- उनके विचार आज सबसे अधिक प्रासंगिक
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की समूचे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी अमर रचनाएं हम सभी को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के सच्चे रास्ते पर चलने की सीख देती हैं. उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है.
महर्षि वाल्मीकि के विचार और कालजयी रचना
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान तपस्वी थे जिन्होंने सामान्य जीवन से उठकर धर्म और साधना के सर्वोच्च शिखर को छुआ. उन्होंने आदिकाव्य रामायण जैसे कालजयी और अद्वितीय ग्रंथ की रचना करके पूरी दुनिया के सामने एक आदर्श परिवार और समरस समाज की सुंदर तस्वीर पेश की. रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि वह जीवन जीने की कला और उच्च मानवीय मूल्यों की एक महान धरोहर है, जो हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करती है.
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय की अलख जगाई. उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया. आज की भागदौड़ भरी और उलझनों से भरी जिंदगी में उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव और इंसानियत की शिक्षा पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हो गई है. यदि हम उनके बताए मार्ग को अपनाएंगे तो समाज की कई कुरीतियां अपने आप खत्म हो जाएंगी.
आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महर्षि के विचार और उनके उच्च आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी एक समतामूलक और सशक्त समाज बनाने की निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे. समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहे और सभी को समान आदर दे.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण और उनकी शिक्षाओं को सिर्फ शब्दों तक सीमित न रखकर अपने आचरण और रोजमर्रा के व्यवहार में उतारना होगा. जब हम उनके संदेशों को अपने कर्मों में शामिल करेंगे, तभी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा, आदर और सम्मान प्रकट होगा. महापुरुषों के विचार केवल स्मरण करने के लिए नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए होते हैं.
देहरादून में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
इस पावन अवसर पर राजधानी देहरादून में भी बड़े स्तर पर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की नगर निगम देहरादून शाखा की तरफ से भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस और जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा सोमवार को दिन में 11.30 बजे धूमधाम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी.
इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इस शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. आयोजन को लेकर शहर के सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
तमाम जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ लोग होंगे शामिल
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल करेंगे. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे.
इनमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास, धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली, और रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, उत्तराखंड आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से जोरदार तैयारियां
शोभायात्रा की सफलता के लिए यूनियन के पदाधिकारी कई दिनों से लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं. कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, शोभायात्रा के संयोजक और अध्यक्ष सुनील कुमार, तथा सचिव धीरज भारती सहित यूनियन के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे.
आयोजकों का कहना है कि शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की सुंदर झांकियां शामिल की जाएंगी जो महर्षि वाल्मीकि के जीवन प्रसंगों और रामायण की शिक्षाओं को जीवंत रूप में दर्शाएंगी. शहर के अलग-अलग मोहल्लों और बस्तियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे उपस्थित रहेंगे. जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करने और प्रसाद वितरण की भी व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि पर्व का उल्लास हर व्यक्ति तक पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहाड़ी सड़कों का निर्माण होगा आसान, धामी कैबिनेट ने एकमुश्त मंजूरी की व्यवस्था को दी स्वीकृति
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










