दतिया उपचुनाव में जीत के बाद MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सभी विभाग, प्रकोष्ठ और इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग
दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रदेश संगठन के सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
इस फैसले के साथ ही कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेशनल वॉर रूम के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल, संगठन सृजन अभियान के प्रभारी वंशीचंद रेड्डी ने विस्तृत संगठनात्मक समीक्षा बैठक की।
सूत्रों की मानें तो आगामी चुनावों और राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस का फोकस आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य और जिला स्तर पर बूथ प्रबंधन व संगठनात्मक कसावट लाना है। अब जल्द ही कांग्रेस संगठन में नए पदाधिकारियों की चरणबद्ध नियुक्ति तरीके से की जाएगी, जिसमें नए और युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
क्या लिखा है एमपी कांग्रेस के आदेश में
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों एवं संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत यह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों एवं उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।
IAS Transfer: नौकरशाही में बदलाव, इन 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
नागालैंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा और SCERT, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है।
आईएएस अधिकारी अभिजीत सिन्हा को पी एंड एआर डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और गृह आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी विनीत कुमार को सौंपी गई है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव, वित्त विभाग और IDAN पद पर कार्यरत हैं।
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
असंगला इम्ती, आयुक्त एवं सचिव, जल संसाधन विभाग को स्थानांतरित करके आयुक्त एवं सचिव, स्कूल शिक्षा और एससीआईएससीईटी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अकुनु एस मयासे, आयुक्त एवं सचिव, अर्थव्यवस्था एवं सांख्यिकी विभाग और संसदीय कार्य विभाग (डेजिग्रेटेड) से संसदीय कार्य विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। उन्हें जल संसाधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुको मेरो, सचिव गृह विभाग को संसदीय कार्य विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कई NCS और NSS अधिकारियों को भी मिला नया पदभार
एनसीएस अधिकारी सेलेमला एस संगतम को एसडीओसी (सी), मेडजीफेमा पद पर भेजा गया है। एनएसएस अधिकारी लिमानुंगसुंग, उप सचिव श्रम और रोजगार कौशल और उद्यमिता को स्थानांतरित करके उपसचिव, पीएचईडी पद पर नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी सैमुअल थ्युग को स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनजातीय मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर एनएसएस अधिकारी वेचोवो टेट्सियो को नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी रेनाबोमो ओद्यूओ को DUDA का निदेशक बनाया गया है।
आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)