Tuesday Box Office Update: 'अस्सी' ने 'दो दीवाने सहर में' को दी पटखनी, O Romeo समत जाने कैसा है अन्य फिल्मों का हाल
Tuesday Box Office Update: 'अस्सी' ने 'दो दीवाने सहर में' को दी पटखनी, O Romeo समत जाने कैसा है अन्य फिल्मों का हाल
दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस वर्कर गिरफ्तार किए:हिमाचल ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, कई जवान हिरासत में लिए
दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से तीन इंडियन यूथ कांग्रेस वर्कर को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। हिमाचल पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो दिल्ली पुलिस को कंडाघाट के साथ रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ाया। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल दिए है। SP-DGP तक इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस वर्कर को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मेंदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















