Responsive Scrollable Menu

अगली जंग हुई तो होर्मुज में सब कुछ बदल जाएगा, ईरान के विदेश मंत्री की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

मध्य-पूर्व में तनाव कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ चेतावनी दी है कि अगर एक बार फिर जंग शुरू होती है तो ईरान जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही और इसके प्रबंधन की व्यवस्था पहले जैसी नहीं रहेगी।

40 दिन की जंग ने बदली पूरी स्थिति

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि 40 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद पूरे क्षेत्र में बड़े और रणनीतिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य दशकों से खुला रहा है और ईरान व ओमान ने कभी समुद्री आवाजाही में रुकावट पैदा नहीं की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हमेशा समुद्री रास्ते की सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा पर ध्यान दिया है। लेकिन मौजूदा युद्ध ने स्थिति बदल दी है।

अराघची ने कहा, "हमें यह मानना होगा कि अब नई चीजें सामने आ चुकी हैं। होर्मुज के रास्ते जहाजों की आवाजाही अब पहले जैसी नहीं रहेगी। इसका प्रबंधन भी बदल जाएगा।" उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर ईरान और ओमान के बीच बातचीत हुई है और आगे भी यह बातचीत जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: घर, पेंशन और शिक्षा से लेकर भ्रष्टाचार तक, Europe के कई देशों में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

तीसरी बार हमला हुआ तो नतीजा अलग नहीं होगा

अराघची ने कहा कि जंग हो या न हो, ईरान की नीतियों में बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझदार है तो वह ईरानी लोगों पर दोबारा सैन्य हमला करने की कोशिश नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "उन्होंने दो बार कोशिश की है और उसके नतीजे देखे हैं। अगर वे एक बार और कोशिश करना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है। उन्हें पिछली कोशिश से कोई अलग नतीजा नहीं मिलेगा।" अराघची ने यह भी कहा कि वह अभी से इस बारे में सोच रहे हैं कि अगर एक और जंग होती है तो उसके बाद की स्थिति क्या होगी।

इसे भी पढ़ें: Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

ईरान का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ एक और छोटा सैन्य अभियान 'एपिक फ्यूरी' चलाने की बात कही थी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया था कि 3 नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ कोई हमला नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यह युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा।

Continue reading on the app

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी! ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप का शानदार मौका, हर महीने मिलेगा 50 हजार स्टाइपेंड

ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 'विद्युत प्रज्ञा' इंटर्नशिप की घोषणा की है। इसमें चुने गए युवाओं को 6 महीने तक प्रति माह 50,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-न्‍यूजीलैंड तीसरे टी20 के ल‍िए बदला वेन्‍यू, क्‍या समय में भी होगा बदलाव, वेल‍िंग्‍टन में क‍ितने बजे शुरू होगा मैच

India vs New Zealand 3rd T20 Venue Changed: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब क्राइस्टचर्च से वेलिंगटन पहुंच गया है. शुरुआती दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए थे, जहां टीम इंडिया ने दोनों मैच चार-चार विकेट से जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई. अब सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वेन्यू बदलने से दोनों टीमों के सामने नई चुनौतियां होंगी. भारत जहां सीरीज कब्जाने उतरेगा, वहीं कीवी टीम वापसी चाहेगी. Sun, 25 Oct 2026 18:54:15 +0530

  Videos
See all

1200 किलो के कद्दू से बनाया हैलोवीन फेस [Artist turns pumpkins into Halloween-themed sculptures] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T14:14:49+00:00

PM Modi Varanasi Visit Vishesh LIVE: वायुवीरों का शौर्य, काशी से दुनिया को संदेश | Varanasi Air Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T14:17:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers