Tata Projects को Chennai में RMZ से मिला 670.24 करोड़ रुपये का ठेका
नयी दिल्ली, पांच अगस्त टाटा प्रोजेक्ट्स को रियल एस्टेट मंच आरएमजेड से तमिलनाडु के चेन्नई में एक वाणिज्यिक परियोजना के मुख्य सिविल कार्यों के लिए 670.24 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत वह परियोजना के मुख्य भवन ढांचे का निर्माण करेगी। इसके तहत सिविल, संरचनात्मक और वास्तु संबंधी कार्यों के अलावा चिनाई, प्लास्टर, जलरोधन (वॉटरप्रूफिंग), साझा क्षेत्रों की फिनिशिंग, बेसमेंट का फर्श, अग्निरोधी दरवाजे, बाहरी फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य भी किया जाएगा।
बयान के अनुसार, यह परियोजना चेन्नई में आरएमजेड के परियोजना पोर्टफोलियो में नया जुड़ाव है। टाटा प्रोजेक्ट्स देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में शामिल है।
#ATAL_RAAG_भारत की सुरक्षा व्यवस्था को ख़तरे में डालने वाली कांग्रेस के पाप !
भारत की सुरक्षा व्यवस्था को ख़तरे में डालने वाली कांग्रेस के पाप ! — कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल जब भारत परमाणु परीक्षण की दिशा में क़दम बढ़ा रहा था। उस समय कांग्रेस भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण-2 के ख़िलाफ़ थी। सन् 1998 में अटल बिहारी वाजपेई सरकार में जब भारत परमाणु परीक्षण कर, परमाणु शक्ति संपन्न […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24








