Responsive Scrollable Menu

ODI वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खेले जाएंगे मुकाबले

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल होना है. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 8 टीमें अपनी आईसीसी रैंकिंग के दम पर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाएंगी, जबकि 6 टीमों का चयन क्वालिफायर राउंड से होगा. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों की तारीखों का खुलासा हो गया है. आईसीसी ने तय किया है कि फरवरी से लेकर मार्च तक क्वालिफायर के मुकाबले खेले जाएंगे. ICC की ओर से पहले ही इसके फॉर्मेट का ऐलान किया जा चुका है. हालांकि, क्वालिफायर मैचों का आयोजन कब होगा इसकी तारीखें तो आ गई हैं, लेकिन इसके वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं.

Continue reading on the app

Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Shivangi Joshi Dating Rumours: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी से लाखों लोगों का दिल जीता है.  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान बनाई. इन सबके बीच जितनी चर्चा उनके करियर की रही, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है. एक्ट्रेस का नाम कई  एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है. हालांकि, कभी भी किसी के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता कंफर्म नहीं हुआ.

इन दिनों शिवांगी जोशी को रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में देखा गया. एक्ट्रेस शो के फिनाले में भी पहुंच गई है. लेकिन ल़कअप की जेल में रहना शिवांगी के लिए आसान नहीं रहा. इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाए गए. उनकी डेटिंग लाइफ की भी काफी चर्चा हुई. तो आइए जानते हैं शिवांगी जोशी के करियर, स्ट्रग्ल और डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी. 

देहरादून से टीवी तक का सफर

शिवांगी जोशी का जन्म पुणे में हुआ था , लेकिन उनकी परवरिश उत्तराखंड के देहरादून में हुई. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था. ऐसे में उन्हें परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिला है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग और ऑडिशन देना शुरू कर दिया और छोटी उम्र से ही एक्टिंग करने लगी. शिवांगी ने करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से मिली. इसके बाद उन्होंने 'बेइंतहा', 'बेगूसराय' और कुछ अन्य शोज में भी काम किया.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बदली किस्मत

फिर आया साल 2016 जब शिवांगी जोशी की जिंदगी बदल गई. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्हें नायरा सिंघानिया का रोल मिला, जिसने एक्ट्रेस को टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया. नायरा और कार्तिक की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि शो लगातार टीआरपी में बना रहा. इस शो के लिए शिवांगी को कई अवॉर्ड भी मिले. इसके बाद उन्होंने 'बालिका वधू 2', 'खतरों के खिलाड़ी 12', 'बरसातें-मौसम प्यार का' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में देखा गया.

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Grand Finale: 'लॉक अप 2' के फाइनलिस्ट बने ये 5 कंटेस्टेंट्स, जानें कब स्ट्रीम होगा फिनाले एपिसोड?

अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही

शिवांगी जोशी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं. उनका नाम सबसे पहले को-स्टार मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ जुड़ा. दोनों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई साल तक साथ काम किया था. दोनों को लोगों ने रियल लाइफ कपल मानना शुरू कर दिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे. दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते, पार्टी करते और एक-दूसरे के परिवार के साथ भी नजर आते थे. लेकिन दोनों ने कभी इसे ऑफिशियल नहीं किया. बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई.

रंदीप राय के साथ भी जुड़ा नाम

वहीं, इसके बाद शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2'  में नजर आई थी. वहीं, इस दौरान शिवांगी का नाम एक्टर रंदीप राय (Randeep Rai) के साथ भी जोड़ा गया. दोनों की दोस्ती और ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें चलने लगीं. हालांकि, रंदीप राय और शिवांगी दोनों ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था. दोनों का कहना था कि वे केवल अच्छे दोस्त और प्रोफेशनल को-स्टार हैं. इसके बाद ये चर्चा धीरे-धीरे खत्म हो गई थी.

कुशल टंडन संग डेटिंग की खबर

इसके बाद शिवांगी जोशी की लव लाइफ सबसे ज्यादा तब चर्चा में आई, जब उनका नाम 13 साल बड़े कुशल टंडन (Kushal Tandon) के साथ जुड़ा. दोनों ने टीवी शो 'बरसातें – मौसम प्यार का' में साथ काम किया. शो के दौरान इनके अफेयर की खबरें आने लगी.इसके बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया. सोशल मीडिया पोस्ट, साथ में छुट्टियां और फैमिली गेट-टुगेदर की तस्वीरों ने डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी थी. कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों शादी भी करने वाले हैं. लेकिन फिर अचानाक ब्रेकअप की खबरें आई.

ये भी पढ़ें-  'बीफ खाने वाला घटिया इंसान...', रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, उठाई माफी की मांग

कुशल टंडन संग चर्चा में रहा ब्रेकअप 

हालांकि, शिवांगी और कुशल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा. फिर जब दोनों की ब्रेकअप की कबरें आई तो एक दिन कुशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ऐलान किया कि वो और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, उनका ब्रेकअप हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए.  हालांकि, दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया. लेकिन लॉकअप 2 में जब शिवांगी आई तो इसके रिश्ते को लेकर फिर तरह-तरह के सवाल उठने लगे. 

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

बता दें, शिवांगी जोशी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. वो  उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जिन्होंने कम उम्र में सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं, उनकी एक्टिंग, सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेस बनाया है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी शिवांगी काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपनी शूटिंग, ट्रैवल, फैशन और फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: तृषा के लिए पूर्व डिप्टी सीएम को जेल भेजा, CM विजय ने तीन साल पुराना नियम भी तोड़ा; जानें दोनों की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे बड़ा 'स्कैम', रिकॉर्ड से मिटा दिया गया तेज गेंदबाज का नाम, खौफ का दूसरा ना था 'वो'

cricket records: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज गार्थ ले रॉक्स के साथ हुआ क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा कड़वा सच है, जिसे कई लोग खेल जगत का 'सबसे बड़ा स्कैम' या त्रासदी मानते हैं. गार्थ ले रॉक्स का करियर इस बात का गवाह है कि खेल कभी-कभी राजनीति और कागजी रिकॉर्ड्स का बंधक बन जाता है. हालांकि आईसीसी के पन्नों पर उनके नाम के आगे शून्य लिखा है, लेकिन उस दौर के क्रिकेट फैंस और उनके खिलाफ खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज आज भी मानते हैं कि ले रॉक्स अपने समय के सबसे खतरनाक और अजेय तेज गेंदबाजों में से एक थे. Wed, 5 Aug 2026 19:01:43 +0530

  Videos
See all

News18 DSS MP: 'में मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:37+00:00

News18 DSS MP: 'अटल जी की शर्तो का सबने पालन किया' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers