Responsive Scrollable Menu

School Holidays November 2026: धनतेरस-दिवाली और भाई दूज…नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और नवंबर दस्तक देने को तैयार है। अगले महीने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, दीपावली और गुरुनानक जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इन अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि राज्य बोर्ड, CBSE, ICSE और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय करते हैं। कही धनतेरस से भाईदूज तक ब्रेक रहेगा तो कहीं दीपावली से छठ पूजा तक। आइए जानते हैं नवंबर 2026 में किस-किस राज्य में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।

नवंबर 2026 स्कूल अवकाश लिस्ट

  • ​8 नवंबर 2026 (रविवार): दीपावली (लक्ष्मी पूजा)
  • ​9 नवंबर 2026 (सोमवार): गोवर्धन पूजा (सभी स्कूलों में)
  • ​11 नवंबर 2026 (बुधवार): भाई दूज / यम द्वितीया, अधिकांश राज्यों में स्कूलों का अवकाश
  • 15 नवंबर 2026 (रविवार) : छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य): बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों ( 13 नवंबर, पहला दिन नहाय-खाय ), (14 नवंबर, दूसरा दिन खरना), (15 नवंबर, तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य)
  • ​24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा (सभी स्कूलों में)

पांच रविवार और दो शनिवार

इन मुख्य छुट्टियों के अलावा अगले महीने के नियमानुसार पड़ने वाले रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पर भी स्कूलों का नियमित अवकाश रहेगा। अगले महीने में 1 नवंबर, 8 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 29 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 14 नवंबर और 28 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़: स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।

मध्य प्रदेश में भी 6 से 10 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा बिहार में छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए 6 से 16 नवंबर,उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 7 से 12 नवंबर और राजस्थान में 4 से 15 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश रह सकता है।

महाराष्ट्र में 13 दिन की छुट्टी

महाराष्ट्र में छात्रों को दिवाली के लिए 13 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। शिक्षा विभाग के 2026-27 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्कूल 2 नवंबर से 14 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। 16 नवंबर सोमवार से पढ़ाई फिर से शुरू होगी, जो दूसरे सेमेस्टर की शुरुआत भी होगी। इस लंबी छुट्टी के दौरान धनतेरस, दिवाली और भाऊबीज जैसे विशेष त्योहार मना सकेंगे।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो। आधिकारिक कैलेंडर भी चेक कर लें।

 

 

Continue reading on the app

युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को आतंकवाद और दुनिया में चल रहे संघर्षों को लेकर भारत का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को "राज्य की नीति के एक साधन" के तौर पर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता।

नई दिल्ली में चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने दुनिया में शांति, बातचीत और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत पर बात की।

आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता

जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद शांति के लिए एक बड़ा और गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी वजह से सही नहीं ठहराया जा सकता और न ही इसके लिए कोई तर्क दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "दुनिया को इस साझा खतरे के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक होना चाहिए और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट होना चाहिए।" विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ मिलकर और मजबूती से खड़ा होना होगा।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में Indian Air Force का एयर शो, PM Modi ने नमो घाट पर देखा शानदार हवाई प्रदर्शन

राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद पर चुप्पी का सवाल

जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि इतिहास से कई सबक मिलने के बावजूद कुछ देश अब भी राजनीतिक फायदे और नुकसान को ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा इसलिए बना हुआ है क्योंकि सभी देश इस समस्या के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' का रवैया नहीं अपनाते।

दुनिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, "आइए हम शांति की जरूरत पर विचार करें। आज के समय में कहीं भी होने वाला युद्ध, हर जगह की शांति को खतरे में डालता है।"

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat के 139वें एपिसोड में PM Modi ने देश की इन उपलब्धियों का किया जिक्र

यूक्रेन और पश्चिम एशिया के तनाव का भी किया जिक्र

विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया की भावना को सामने रखते हुए यह मानता है कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही होना चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के साझा खतरे को लेकर और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को मजबूत इरादे के साथ आगे आना होगा और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करनी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

दक्षिण अफ्रीका की जीत ने पलट दिया खेल... भारत के ल‍िए खुला रास्‍ता, जानें टीम इंड‍िया के लिए डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल का पूरा गणित

India's WTC Final Scenario: क्रिकेट के गलियारों में इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की सरगर्मी अपने चरम पर है. हाल में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्‍ट्रे‍ल‍िया को पारी के अंतर से हराकर 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर न केवल अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स टेबल के समीकरणों में भूचाल ला दिया. इस हार-जीत के खेल का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इससे भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के समीकरण भी पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं. Sun, 25 Oct 2026 18:09:44 +0530

  Videos
See all

Breaking News: रिजीम चेंज का ख्वाब! | Rahul Gandhi Regime Change Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T12:44:47+00:00

मक्का-मदीना पर मंडराया खतरा? सऊदी में आखिर क्या होने वाला है! Middle East Conflict | Houthis #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T12:33:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers