Responsive Scrollable Menu

विमेंस वनडे- भारत का स्कोर 52 पार, 2 विकेट गंवाए:स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आउट; हरमनप्रीत-प्रीतिका क्रीज पर

भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 और प्रीतिका रावल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। वे 2 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गईं। उन्हें नोमवेलो सिबांडा ने लोरिन फिरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद शेफाली वर्मा भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें न्याशा ग्वांजुरा ने कैच किया। सिबांडा ने अपना दूसरा विकेट लिया। हरमनप्रीत ने संभाली पारी शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों पर 19 रन बनाए हैं, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। दूसरी ओर, प्रीतिका रावल 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज पारी को आगे बढ़ा रही हैं। भारत ने 7वें ओवर में 50 रन पूरे किए भारतीय टीम ने 6.4 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। टीम के खाते में 9 अतिरिक्त रन भी जुड़े हैं, जिनमें 4 बाई, 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल हैं। जिम्बाब्वे की ओर से नोमवेलो सिबांडा ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। तेंदाई मकुशा ने 3 ओवर में 18 रन दिए हैं, जबकि मिशेल मावुंगा ने 0.5 ओवर में 3 रन खर्च किए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : प्रीतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और वैष्णवी शर्मा। जिम्बाब्वे : मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदाई मकुशा और ओलिंडर चारे।

Continue reading on the app

आर्यन खान का नाम ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ जुड़ा, देखें वायरल वीडियो

आर्यन खान का नाम ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ जुड़ा, देखें वायरल वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत को म‍िला सेमीफाइनल का ट‍िकट, तंजान‍िया को 48-20 से हराया

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंप‍ियनश‍िप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने अब तक ग्रुप चरण के अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं और गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही उसका शीर्ष पर रहना तय हो गया है.  Tue, 27 Oct 2026 23:29:19 +0530

  Videos
See all

Are all processed foods bad for you? #UPFs #BBCHealth #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T20:00:05+00:00

Israel Election 2026: हारने जा रहे Netanyahu? Iran का बड़ा खेल? |Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T20:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers