Responsive Scrollable Menu

Heart Attack: 25 साल की उम्र में भी आ सकता है हार्ट अटैक! शरीर के ये 5 संकेत न करें नजरअंदाज, जानें किसे ज्यादा खतरा

Heart Attack: क्या 25 साल की उम्र में हार्ट अटैक संभव है? जानें इसके 5 चेतावनी संकेतों को जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें और समझें कि किन युवाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज़्यादा है।

The post Heart Attack: 25 साल की उम्र में भी आ सकता है हार्ट अटैक! शरीर के ये 5 संकेत न करें नजरअंदाज, जानें किसे ज्यादा खतरा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की। ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा। बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।” चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।” चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।” ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है। फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है। पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं। फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा। आमिर की फिल्मों को ताइवान में काफी पसंद किया गया ताइवान में भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और वहां के लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यहां भारतीय फिल्मों को मुख्य रूप से चीनी भाषा के सबटाइटल्स के साथ दिखाया जाता है। ताइवान में आमिर खान की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ताइवान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। फिल्म ने वहां करीब 16.7 करोड़ ताइवानी डॉलर कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 41 करोड़ रुपए होती है। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी ताइवान में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वहां करीब 8.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसे एक साथ 73 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस समय यह किसी भारतीय फिल्म की ताइवान में सबसे बड़ी रिलीज थी। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ भी ताइवान के दर्शकों को पसंद आई थी। इस फिल्म ने वहां 5.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। इसके अलावा ‘द लंचबॉक्स’, ‘अंधाधुन’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी भारतीय फिल्मों को भी ताइवान में दर्शकों ने पसंद किया।

Continue reading on the app

  Sports

ओलंप‍िक मेडल‍िस्‍ट नीलकांत का संन्‍यास का ऐलान, बोले- हॉकी को म‍िस करूंगा

Nilakanta sharma announces retirement: भारतीय हॉकी स्‍टार नीलकांत शर्मा ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्‍यास का ऐलान कर द‍िया है. नीलकांत ने कहा क‍ि एश‍ि‍याई चैंप‍ियंस ट्रॉफी उनके कर‍ियर का आख‍िरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट है., Tue, 27 Oct 2026 23:46:39 +0530

  Videos
See all

CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा #telangana #caraccident #cctv #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T18:45:01+00:00

Iran Israel War Live Update: ईरान इजरायल युद्ध की खबरें! | Netanyahu | Houthi attack Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T18:58:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers