Responsive Scrollable Menu

Primary Market में अगले हफ्ते 5 नए IPO, ₹2600 करोड़ जुटाएंगी कंपनियां

 ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स, एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज और एम के संस फाइन ज्वेल्स सहित पांच कंपनियां अगले सप्ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार हैं। इसका मकसद प्राथमिक बाजार से करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाना है। इस सप्ताह बीएलएस पॉलिमर्स और बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स भी अपने शुरुआती सार्वजनिक निर्गम पेश करेंगी। मर्चेंट बैंकर के अनुसार, आगे चलकर गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग, माइलस्टोन गियर्स, अवाडा इलेक्ट्रो, स्वारा बेबी प्रोडक्ट्स, इंटीग्रिस मेडटेक और एजीएस हेल्थ सहित कई कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में हैं। 

उन्होंने कहा कि इन कंपनियों द्वारा पांच नवंबर तक मूल्य दायरा घोषित करने और पेशकश की योजना बनाने की उम्मीद है। अक्टूबर का महीना प्राथमिक बाजार के लिए काफी व्यस्त रहा, जिसमें जियो प्लेटफॉर्म्स ने देश का अबतक का सबसे बड़ा 30,213 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम पेश किया। इस साल अबतक 104 से अधिक कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी हैं। इस सप्ताह पांच आईपीओ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच अभिदान के लिए खुलेंगे। 

एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की एक इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलकर 28 अक्टूबर को बंद होगा। अपशिष्ट जल उपचार समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का 668 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलकर 29 अक्टूबर को बंद होगा।

 एम के संस फाइन ज्वेल्स लिमिटेड का 275.4 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड अपना 255 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 अक्टूबर को पेश करेगी। यह निर्गम 29 अक्टूबर को बंद होगा। बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का 183.1 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा और दो नवंबर को बंद होगा।

Continue reading on the app

25% सस्ता iPhone Duo खरीदने का ऑफर दिखे तो हो जाएं अलर्ट, पता चल गई धोखाधड़ी की पूरी कहानी

ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने ग्राहकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. Kaspersky ने ऐसी फर्जी वेबसाइट्स का पता लगाया है, जो 25% डिस्काउंट और आकर्षक प्री-ऑर्डर ऑफर का लालच देकर लोगों की निजी जानकारी जुटा रही हैं. जानें, इन ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें और फोन खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Continue reading on the app

  Sports

13-0 से बांग्‍लादेश को धो डाला... मनदीप स‍िंह की हैट्र‍िक, भारत की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज

India Mens's hockey Team beat Bangladesh 13-0: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने चैंप‍ियंस ट्रॉफी में जीत से आगाज क‍िया है. भारत ने बांग्‍लादेश को 13-0 से हरा द‍िया. भारत की जीत में मनदीप स‍िंह ने अकेले तीन गोल दागे. Tue, 27 Oct 2026 23:16:56 +0530

  Videos
See all

E100 Fuel: देश में E-20 के बाद E100 आ रहा है | Ethanol Blending | Green Energy News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T17:46:52+00:00

Dastak : 10 राज्यों में चक्रवाती तूफ़ान का हाई अलर्ट | Cyclone Arnab | Weather News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T17:47:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers