Responsive Scrollable Menu

Kitchen Sink Blockage: Kitchen Sink जाम से हैं परेशान, बिना Plumber के 5 मिनट में पाएं Permanent Solution

किचन के सिंक में पानी रुकने की दिक्कत आम है। लेकिन इस दिक्कत के कारण घर के कई अन्य काम रुक जाते हैं। यह ऐसी परेशानी है, जो दिखने में छोटी लगती है, लेकिन रोज-रोज बर्तन धोने में समस्या होने लगती है। वहीं कुछ महिलाएं इस बात का ध्यान रखती हैं कि सब्जियों के छिलके, चायपत्ती या खाने के टुकड़े सिंक में न जाएं। इन सब बातों का ध्यान रखने के बाद भी पानी रुकने लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर इसका क्या कारण है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किचन सिंक में पानी रुकनी की वजह और इस समस्या को ठीक करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सिंक में क्यों रुक रहा पानी

दाल, सब्जी या कढ़ाई आदि धोने के दौरान थोड़ा बहुत खाना तो सिंक में जाता है। लेकिन अगर रोज-रोज सिंक में छोटी-छोटी चीजें जाती रहेंगी और सिंक की सफाई नहीं की जाएगी। तो एक न एक दिन सिंक का पानी रुकने लगेगा। कई बार खराब या पुराने पाइप के कारण भी पानी रुकने लगता है और आपको वजह भी नहीं पता लग पाती है। इसलिए लिए आपको पानी रुकने की वजह का पता लगाना चाहिए। जिससे कि आप इस समस्या को खुद से ही ठीक कर सकें।

इसे भी पढ़ें: टॉयलेट सीट के पीले दाग से हैं परेशान? ये Kitchen Hacks मिनटों में देंगे Super Clean Result


क्या करें

आप इसके लिए कुछ किचन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। अगर पाइप में खाना जम गया होगा, गर्म पानी से धीरे-धीरे पिघल जाएगा और कचरा नीचे जा सकता है। ध्यान रखें कि पहले सिंक को पूरा खाली कर लें। जब सिंक का पानी पूरा खत्म हो जाए, तो ऊपर से 1-2 लीटर उबलता हुआ गर्म पानी डालें। फिर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे सिंक का पानी पहले की तरह फिर से निकलने लगेगा।

तेज पानी डालें

कई बार सिंक के पाइप में खाना फंसा होता है और आपको पता नहीं लगता। गर्म पानी डालने के बाद भी यह नहीं पिघलता, जिस कारण पानी जमा होता रहता है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो आपको एक बार पानी की तेज धारा डालकर देखना चाहिए। इसके लिए पहले सिंक से पूरा पानी खत्म होने दें। जब पानी खत्म हो जाए, तो सिंक में पाइप से पानी डालें। ऐसा करने से हो सकता है कि पानी के तेज दबाव से खाना निकल जाए और पानी पहले की तरह जाने लगे।

पाइप को सिंक से अलग करें

बता दें कि कई बार सिंक के पाइप में कचरा फंसा रह जाता है। अगर आपको लगता है कि सिंक में दिक्कत है, तो पहले सिंक से पाइप को अलग करके इसकी सफाई करें। सिंक में लगी पाइप को अच्छे से साफ करें और फिर सिंक में नीचे की ओर लगे कप को भी साफ करें। इससे सिंक से पानी पहले की तरह आसानी से निकलने लगेगा।

Continue reading on the app

पेरेंट्स होते हैं बच्चों के पहले डॉक्टर, फर्स्ट ऐड देते समय ध्यान रखें ये बातें

बच्चे को जरा-सा भी कुछ हो जाए तो मां-बाप की सांसें अटक जाना लाजमी है। पर घबराने से तो बात बनेगी नहीं। कैसे अपनी जानकारी का दायरा बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर बच्चे को सही प्राथमिक उपचार दें, बता रही...

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के जेएनयू में यूजीसी नियमों के खिलाफ लॉन्ग मार्च निकाल रहे छात्रों से पुलिस की झड़प, अध्यक्ष समेत 14 डिटेन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का परिसर एक बार फिर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ टकराव का गवाह बना। बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्रालय तक ‘लॉन्ग मार्च’ निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने JNUSU अध्यक्ष अदिति मिश्रा और पूर्व … Fri, 27 Feb 2026 08:57:55 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | PM Modi का I2U2 जिससे उड़ी पाकिस्तान की नींद! | #israel #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T03:28:03+00:00

News Ki Pathshala : Israel में PM Modi के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ ! PM Modi Israel Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T03:27:41+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: Shankaracharya पर High Court में सुनवाई #short #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T03:28:06+00:00

Breaking news: पुलिस ने JNU छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 14 को पकड़ा | JNU | Delhi | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T03:31:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers