Responsive Scrollable Menu

Audi अमेरिका के Georgia में लगाएगी नया प्लांट, होगा 4.2 अरब डॉलर का निवेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक नया कारखाना स्थापित करेगी। कंपनी इस परियोजना पर 4.2 अरब डॉलर का निवेश करेगी और इससे करीब 4,500 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मध्यावधि चुनाव से पहले इसे ट्रंप के अमेरिका में विनिर्माण को मजबूत करने के वादे को पूरा करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रंप ने जॉर्जिया के पेरी में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फॉक्सवैगन समूह के स्वामित्व वाली ऑडी मैकॉन के निकट यह कारखाना लगाएगी। प्रस्तावित संयंत्र में सालाना दो लाख कार का उत्पादन किया जाएगा। ट्रंप ने कहा, “जरा सोचिए, सालाना दो लाख कार।

यह अविश्वसनीय है।” उन्होंने इस निवेश का श्रेय अपनी शुल्क नीति को दिया। हालांकि, उनकी आक्रामक शुल्क नीति को लेकर अमेरिका में आलोचना भी होती रही है। इस अवसर पर ऑडी के प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन गर्नोट डॉलनर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि नए संयंत्र में कंपनी की सबसे बड़ी और सबसे महंगी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) का उत्पादन होगा। डॉलनर ने कहा, “यह दीर्घकालिक निवेश है, क्योंकि हमें अमेरिकी बाजार पर भरोसा है।” ऑडी ने एक बयान में कहा कि जॉर्जिया में लगने वाला यह उसका पहला कारखाना होगा। कंपनी के अनुसार, इसमें निर्माण कार्य 2027 में शुरू होने करने की योजना है, जबकि उत्पादन 2030 के शुरुआती वर्षों में शुरू होने की उम्मीद है।

इस परियोजना से लगभग 4,500 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Continue reading on the app

UPSSSC PET 2026: आज से शुरू हुई यूपी पीईटी परीक्षा, पहले दिन 12 लाख उम्मीदवार देंगे एग्जाम, जानें जरूरी गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET 2026 परीक्षा आज 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है. परीक्षा 60 शहरों के 1,372 केंद्रों पर तीन तारीखों में होगी. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ रखना होगा.

Continue reading on the app

  Sports

शतक की फिक्र नहीं... दीप्ति शर्मा मैदान पर हरमनप्रीत कौर के साथ करना चाहती थीं बस यह खास काम

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे करियर का अपना दूसरा शतक लगाया. मैच में दीप्ति ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने ये मैच 121 रनों जीता. मुकाबले के बाद दीप्ति ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान उनको शतक की ज्यादा चिंता नहीं थी. वह बस हरमनप्रीत कौर के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करने पर ध्यान दे रही थीं. Mon, 26 Oct 2026 12:05:45 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: BJP Protest | PM Modi | Mallikarjun Kharge | | Rahul Gandhi | Aamir Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T06:03:19+00:00

BJP Protest Against Kharge LIVE: खरगे के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, देशभर में विरोध प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T06:01:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers