Responsive Scrollable Menu

AI Saved Women Life: गर्भवती महिला की Chat Gpt की वजह से बच गई जान, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

AI Saved Women Life: एआई की मदद से दुनियाभर की जानकारी लेने में हम पीछे नहीं हैं। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि एआई से किया गया कोई सवाल आपकी जान भी बचा सकता है। या यूं कहें कि कभी-कभी एक छोटा सा सवाल ज़िंदगी बदल सकता है – या उसे बचा सकता है। हाल ही में अमेरिका की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने ChatGPT से एक मामूली सवाल सिर्फ़ मज़े में पूछ लिया और AI ने जो जवाब दिया उसे सुनकर तुरंत अस्पताल पहुंच गईं।

बता दें कि नतालिया टैरियन  जो कि एक पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र हैं और चार्लोट, नॉर्थ कैरोलिना में रहती हैं, वे उस समय आठ महीने की गर्भवती थीं। एक दिन उन्होंने ChatGPT से पूछा – “Why does my jaw feel tight?” यानी “मेरे जबड़े में जकड़न क्यों महसूस हो रही है?” नतालिया को ये लक्षण कोई गंभीर बात नहीं लगे, लेकिन ChatGPT ने तुरंत उन्हें सतर्क किया और कहा कि वे अपना ब्लड प्रेशर चेक करें।

Chat Gpt की सलाह के बाद बुलाई एंबुलेंस
ब्लड प्रेशर चेक करने पर चौंकाने वाला सच सामने आया। जैसा कि नतालिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था। उन्हें लगा कि थोड़ी देर में कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ChatGPT ने बार-बार कहा – “Call an ambulance. Now.”

शुरुआत में नतालिया सोच रही थीं कि वो AI की बात को नजरअंदाज कर दें, क्योंकि उन्हें चक्कर नहीं आ रहे थे और कोई भारी तकलीफ नहीं हो रही थी। लेकिन आखिरकार उन्होंने एम्बुलेंस बुला ली – और यही फैसला उनकी ज़िंदगी का सबसे अहम मोड़ बन गया।

अस्पताल पहुंचते ही बच्चा डिलीवर करना पड़ा
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति बहुत गंभीर है और तुरंत डिलीवरी करनी पड़ेगी। उनका ब्लड प्रेशर 200/146 तक पहुंच चुका था – जो बेहद खतरनाक माना जाता है।

बच्चे का जन्म सुरक्षित हुआ, लेकिन डॉक्टर ने एक ऐसी बात कही जिसने नतालिया को झकझोर दिया। डॉक्टर ने कहा – “अगर आप उस रात सो गई होतीं, तो शायद सुबह नहीं उठतीं।”

डिलीवरी के बाद भी नतालिया का ब्लड प्रेशर लगातार पांच दिन तक बढ़ता रहा। उन्होंने बताया कि एक बार तो उनकी नज़र भी कुछ समय के लिए चली गई थी। “आज भी जब सोचती हूं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं,” उन्होंने कहा।

इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट
नतालिया का ये अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया और अब तक उनके पोस्ट को 34 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने ChatGPT को धन्यवाद देते हुए लिखा – “Thank you, ChatGPT. You saved two lives.” AI तकनीक को जहां अक्सर आलोचना झेलनी पड़ती है, वहीं ये घटना दिखाती है कि सही समय पर सही सलाह कितनी ज़रूरी हो सकती है – चाहे वो इंसान दे या मशीन।

(प्रस्तुति: कीर्ति)

Continue reading on the app

Bhojpuri Superhit Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'आम के स्वाद' ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Bhojpuri Superhit Song: भोजपुरी गाने इस वक्त इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिग हैं। भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसी बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसका नाम ‘आम के स्वाद’ है। गाने में वह मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल का गाना 'आम के स्वाद' ट्रेंडिंग पर
दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स कमाल के हैं कि दर्शक इस गाने को बार-बार देख रहे हैं, तभी तो ये यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। 'आम के स्वाद' गाना का यूट्यूब पर एक बार फिर धूम मचा रहा है। इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे है। गाने में आम का स्वाद लेने के लिए खेसारी लाल कमर तोड़ डांस कर रहे हैं। तो वहीं रानी की अदाएं हटके है। 

ये भी पढ़ें- Instagram Trending: कौन हैं माही श्रीवास्तव, जिनके गानों ने मचाई धूम? मिलियन क्लब में शामिल हुए 14 Song

आम के स्वाद गाने का म्यूजिक वीडियो पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। दरअसल ये गाना 14 जून 2023 को रिलीज किया गया था। अब हाल ही में वेव म्यूजिक लेबल ने इस गाने 4k लिरिकल वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है जो काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर पिछले 13 दिनों से ट्रेंडिंग पर है। 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई छक्कों की बरसात, ईशान किशन- हार्दिक पंड्या ने किया युवराज सिंह वाला कारनामा

India, T20 World Cup: भारत और जिम्बाब्वे के मैच में छक्कों की बारिश तो हुई ही. लेकिन उसी मुकाबले में ऐसा करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने युवराज सिंह वाला कमाल भी किया. Fri, 27 Feb 2026 06:30:14 +0530

  Videos
See all

Motivational Quotes: अगर अमीर बनना है तो सलाह मत लो बल्कि सोच अमीरोे वाली रखो #geetagyan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T01:00:44+00:00

'Epstein Files को दबाने के लिए ..' अपने बचाव में Swami Avimukteshwaranand का बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T01:01:37+00:00

Swami अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष के खिलाफ किया केस #shorts #viralvideos #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T01:01:34+00:00

Bihar News | Bihar Politics: Maithili Thakur का ये बयान क्यों हो रहा है #viral? #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T01:01:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers