Video: दो सहेलियों ने पास्ता में ढूंढा 'सेहत का विकल्प'! 1 साल में स्टार्टअप का टर्नओवर 7 करोड़ के पार
Success Story: जब इरादे नेक हों और साथ में सच्ची सहेली हो, तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. दरभंगा की दो सहेलियों, मेघा और वंदना ने मिलकर 2024 में एक ऐसी पहल की है, जो न केवल लोगों की सेहत सुधार रही है बल्कि दर्जनों परिवारों का चूल्हा भी जला रही है. बाजार में मिलने वाले मैदा और अरारोट युक्त हानिकारक पास्ता के विकल्प के रूप में इन्होंने शुद्ध गेहूं के आटे (सूजी) से बना हेल्दी पास्ता तैयार करना शुरू किया है. साल 2024 में शुरू हुए इस स्टार्टअप ने आज अपनी एक खास पहचान बना ली है. मात्र ₹42 प्रति किलो की दर पर उपलब्ध यह पास्ता पूरी तरह 'मेड इन इंडिया' विजन पर आधारित है. आज महीने का 300 टन खपत और सालाना 7 करोड़ का टर्नओवर है. खास बात यह है कि इस छोटे से उद्योग ने आज 30 लोगों को स्थायी रोजगार दे रखा है, जबकि कई स्थानीय महिलाएं रोजाना पैकिंग के जरिए अतिरिक्त आय कर रही हैं. मेघा और वंदना का लक्ष्य है कि हर घर में सेहतमंद और शुद्ध पास्ता पहुंचे.
बेगूसराय में पुलिस ने खदेड़ा और मौत के आगोश में चला गया युवक! 'रहस्यमयी मौत' पर उठे संगीन सवाल
Begusarai Police News : बिहार के बेगूसराय में एक युवक की मौत ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गढ़पूरा थाना क्षेत्र के कुमारसो गांव में ललित कुमार नाम के युवक की मौत के बाद परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे पीछा करने के दौरान लगी चोट का मामला बता रही है. सच क्या है, अभी इसका सामने आना बाकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















