Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के लाइसेंस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

न्यूयॉर्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से रहने वालों को व्यावसायिक ड्राइवर लाइसेंस देने के खिलाफ एक संघीय कानून बनाने का आह्वान किया है, जिसमें उन्होंने भारत से आए एक अवैध प्रवासी से जुड़ी एक दुर्घटना का जिक्र किया, जिसमें एक बच्ची घायल हो गई थी।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से एक कानून पारित करने का आह्वान करता हूं जिसे हम डेलिला लॉ कहेंगे, जो किसी भी राज्य को अवैध अप्रवासियों को व्यावसायिक चालक लाइसेंस जारी करने से रोकेगा। ये बातें उन्होंने बुधवार (भारतीय समय) को कांग्रेस को दिए अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहीं।

वह बच्ची, डेलिला कोलमैन, जिसके नाम पर वह इस कानून का नाम रखना चाहते हैं, वो सार्वजनिक दीर्घा में मौजूद थी। जब ट्रंप ने उसे बोलने के लिए बुलाया तो सबने खड़े होकर तालियां बजाईं और उसके पिता, मार्कस कोलमैन ने उसे गोद में उठा लिया।

ट्रंप ने अवैध अप्रवासन के खिलाफ बोलते हुए डेलिला के मामले का जिक्र किया, जिसके लिए उन्होंने अपने पूर्ववर्ती, जो बाइडेन को दोषी ठहराया और अवैध प्रवासियों से जुड़े कई मामलों का जिक्र किया। उन्होंने डेलिला के मामले में चालक या उसके देश का नाम नहीं लिया। केवल इतना कहा कि चालक एक अवैध अप्रवासी था जिसे जो बाइडेन ने प्रवेश दिया था और कैलिफोर्निया के खुले सीमा नीति समर्थकों द्वारा उसे कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया था।

बता दें कि प्रताप सिंह अक्तूबर 2022 में मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। उनकी पहचान गृह सुरक्षा विभाग ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक के रूप में की थी। ट्रंप ने कहा कि दुर्घटना के बाद, डॉक्टरों ने कहा था कि डेलिला कभी चल-फिर या बोल नहीं पाएगी, उसका जीवन सामान्य नहीं होगा, वह दोबारा खाना भी नहीं खा पाएगी।

उन्होंने उसे प्रेरणा बताया और कहा कि वह ठीक हो गई है। अब पहली कक्षा में है और चलना सीख रही है। ट्रंप ने कहा कि अधिकांश अवैध अप्रवासी अंग्रेजी नहीं बोलते और दिशा, गति, खतरे या स्थान जैसे बुनियादी सड़क संकेतों को भी नहीं पढ़ सकते।

गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, यह दुर्घटना जून 2024 में कैलिफोर्निया में हुई थी, जब प्रताप सिंह कथित तौर पर 18 पहियों वाला ट्रक तेज गति से चला रहा था। प्रताप सिंह ट्रक को कंस्ट्रक्शन इलाके में रोक नहीं पाया था। जिससे कई वाहनों की टक्कर हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

₹74,014 वाली इस बाइक के आगे सब नतमस्तक! फिर से बनी नंबर-1; 73kmpl का शानदार माइलेज

जनवरी 2026 में हीरो ने घरेलू बाजार में 5.20 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल जनवरी (4.12 लाख यूनिट्स) के मुकाबले 26.1% की सालाना बढ़त (YoY) है। आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराया, मेजबान टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, पाकिस्तान के पास अभी भी मौका!

मेजबान श्रीलंका का अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका न केवल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो … Wed, 25 Feb 2026 23:10:33 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | PM Modi पहुंच गए Israel... ईरान पर हमला रोकेंगे.. मिलकर पाकिस्तान को ठोकेंगे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:33:42+00:00

Nawada में Rasgulla को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट #shorts #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:36:17+00:00

Rinku Singh Father Critical: रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं खान चंद | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:39:22+00:00

Swami Avimukteshwaranand : 'रामभद्राचार्य के शिष्य का आरोप राजनीतिक है' #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:34:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers