Responsive Scrollable Menu

Explainer: क्या अजित पवार की जगह ले पाएंगी डिप्टी CM सुनेत्रा? महाराष्ट्र में उनकी चुप्पी को लेकर कैसे गरमाती जा रही राजनीति

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में 6 महीने बाद फिर राजनीति उलथ पुथल शुरू हो गई है. साल की शुरुआत में एक दर्दनाक हादसा हुआ. प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. यह हादसा महाराष्ट्र की राजनीति के लिए काला अध्याय साबित हुआ. उनकी जगह डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पर अब 6 महीने बाद सवाल उठने लगे हैं. राजनीति में उनकी चुप्पी या शांत स्वभाव कमजोरी बनने लगी है. कांग्रेस ने सुनेत्रा को चुप रहने पर गूंगी गुड़िया तक कह दिया. अब देखना होगा कि क्या सुनेत्रा पवार चुप्पी तोड़ेंगी या राजनीति में कुछ नया रंग देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से समझते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में मौत हो गई. आजित पवार (दादा) की मौत से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नेतृत्व पर काले बादल छा गए. बगावत की बू आने लगी. आनन फानन में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह डिप्टी सीएम बनाया गया. सहानुभूति के चलते पहली बार राजनीति में आईं सुनेत्रा को पार्टी ने स्वीकार कर लिया. हालांकि कई नेता बगावत के मूड में नजर आए थे.

कैसे शुरू हुई राजनीति?

सुनेत्रा पवार की चुप्पी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. कांग्रेस का दावा है कि वीडियो में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पत्रकारों के सवाल पर सुनेत्रा पवार को जवाब देने से रोकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद कांग्रेस ने अपने पोस्ट में सुनेत्रा पवार को "गूंगी गुड़िया" कहकर निशाना बनाया. सुनेत्रा पवार बीड जिले की संरक्षक मंत्री भी हैं. 

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला सुर्खियों में है. इस केस में धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड मुख्य आरोपी हैं, जिसके चलते विपक्ष सरकार और एनसीपी पर लगातार सवाल उठा रहा है.

यह भी पढ़ें: उद्धव सेना के 6 बागी सांसद को राहत, शिंदे गुट में विलय को मिली आधिकारिक मान्यता

कैसे अजित पवार का हुआ निधन?

जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए निकले अजित पवार की यात्रा बीच रास्ते में ही खत्म हो गई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक विमान हादसे में मौत हो गई. 

मुंबई से बारामती जा रहा उनका लियरजेट-45 (Learjet 45) विमान सुबह करीब 9 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान रनवे पर उतरते समय फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान असंतुलित होने के बाद उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जल गया.

66 वर्षीय अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे. लेकिन अपनी राजनीतिक कर्मभूमि पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा झटका दिया.

सुनेत्रा के सामने क्या हैं चुनौतियां?

अजित पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम का पद तो सुनेत्रा ने संभाल लिया लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सुनेत्रा पवार एनसीपी की कमान संभाल पाएंगी? उनके सामने सिर्फ सरकार में जिम्मेदारी निभाने की नहीं, बल्कि पार्टी को एकजुट रखने और राजनीतिक नेतृत्व साबित करने की भी बड़ी चुनौती है.

सबसे पहले उन्हें एनसीपी (अजित गुट) के 41 विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को एक साथ बनाए रखना होगा, ताकि पार्टी में किसी तरह की टूट-फूट न हो. इसके अलावा, सुनेत्रा पवार का अब तक का राजनीतिक अनुभव मुख्य रूप से राज्यसभा तक सीमित रहा है. महाराष्ट्र की जमीनी और आक्रामक राजनीति में उन्हें अभी खुद को साबित करना होगा, जहां अजित पवार की मजबूत पकड़ मानी जाती थी.

इसी बीच, शरद पवार के गुट के साथ एनसीपी के संभावित विलय की चर्चाएं भी तेज हो सकती हैं. ऐसे में सुनेत्रा पवार को पार्टी के भविष्य, संगठन की दिशा और राजनीतिक रणनीति पर बड़े फैसले लेने होंगे. उनकी अगली चाल ही तय करेगी कि एनसीपी आगे किस दिशा में जाएगी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इच्छामृत्यु और लिविंग विल पर बड़ा फैसला, अब निजी अस्पतालों में भी लागू होंगे नए नियम

 

अगर चुप्पी साधे रहीं सुनेत्रा तो... 

सुनेत्रा पवार करीब 6 महीने से डिप्टी सीएम के पद पर हैं. पति अजित पवार की मृत्यू के चलते उन्हें यह कुर्सी मिली थी. शुरुआत से ही एनसीपी के कई नेता इस फैसले के पक्ष में नहीं थे. लेकिन सहानुभूति के चलते किसी ने खुलकर विरोध नहीं किया न पक्ष न विपक्षा ने. अब कई महीने बीत जाने के बाद विपक्ष ने सुनेत्रा के कामकाज पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अभी तक के कार्यकाल में सुनेत्रा का कोई एक्शन, बयान या फैसला चर्चा का विषय नहीं बना है. सुनेत्रा शांति से पद पर हैं. पत्रकार के सवाल पूछने से रोकने से कांग्रेस को मुद्दा उठाने का मौका मिल गया.

अगर सुनेत्रा ने चुप्पी तोड़ दी तो....

अगर सुनेत्रा ने अपनी चुप्पी वाली इमेज नहीं बदली तो कांग्रेस आए दिन सुनेत्रा को आड़े हाथों लेती रहेगी. आरोपों और जुबानी राजनीति का काउंटर न करने की वजह से सुनेत्रा की पार्टी के कई नेता बागी हो सकते हैं. 

जबकि अगर सुनेत्रा पवार ने चुप्पी तोड़ी और राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. तो वह बड़ी आसानी ने अपनी पहचान बना सकती हैं. बीजेपी का रुख पहले से ही सुनेत्रा की तरफ नरम है, एनसीपी अजित पवार के चलते सुनेत्रा के साथ है. अगर सुनेत्रा एक्शन में आती हैं तो कांग्रेस को भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. अभी तक बेदाग छवि वाली सुनेत्रा का काउंटर करना कांग्रेस के लिए डेढ़ी खीर साबित हो जाएगा.

शरद पवार ने हटाए पुराने प्रवक्ता

महाराष्ट्र की राजनीति में एक साथ कई मोर्चों पर हलचल तेज हो गई है. एक तरफ शरद पवार की एनसीपी ने अपने सभी मौजूदा प्रवक्ताओं की नियुक्ति रद्द कर संगठन में बड़ा बदलाव किया है. वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे के सिद्धिविनायक मंदिर के दान-चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर दिए गए बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. इसी बीच कांग्रेस और अजित पवार गुट के नेताओं के बीच व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर जुबानी हमला भी तेज हो गया है. इन घटनाओं के बाद महाराष्ट्र की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें: 'आजादी का मतलब जो मन में आए वो करना नहीं...', लोकमान्य तिलक सम्मान के बाद अजीत डोभाल ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश 

Continue reading on the app

इस दिन टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़ेंगे साई सुदर्शन, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए हुए पूरी तरह फिट

Sai Sudharsan : साई सुदर्शन की इंजरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस अपडेट के मुताबिक साई सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वो श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज में हिस्सा लेने के लिए क्लियरेंस हासिल कर चुके हैं. वो किस टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़ने वाले हैं. इसको लेकर भी खुलासा हो गया है. दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत से श्रीलंका के लिए 4 अगस्त यानी बीते मंगलवार को रवाना हो चुकी है.

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में मंगलवार को शाम 4 से 5 के बीच पहुंच चुकी थी. जब भारतीय टीम ने इंडिया से उड़ान भरी तो उसके साथ साई सुदर्शन नहीं थे. उन्होंने फ्लाइट में भारत के दल के साथ उड़ान नहीं भरी. वो भारत में ही रह गए थे. दरअसल, सुदर्शन को एडी में चोट लगी थी, जिससे उभरने के लिए वो बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रिहैब पूरा कर रहे थे. वो अपनी फिटनेस के क्लियरेंस का इंतजार कर रहे थे. 

साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो जाएंगे या फिर मैच फिन नहीं होने के चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ेगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम और बीसीसीआई की ओर से जल्दी इस बारे में आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. साई सुदर्शन की मैच फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबकि, साई सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से उन्हें हरी झंडी मिल गई है. उनको पूरी तरह से मैच फिट घोषित कर दिया है. ऐसे में वो श्रीलंका में टीम इंडिया को शनिवार को ज्वाइन कर सकते हैं. वो 8 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोलंबों में जुड़ सकते हैं. ऐसे में वो शनिवार को भारत से उड़ान भर श्रीलंका पहुंच जाएंगे और रविवार से अभ्यास शुरू कर देंगे.

ऐसे में हो सकता है कि साई सुदर्शन श्रीलंका में होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच मिस कर दें. जो 7 से 9 अगस्त तक कोलंबों में खेला जाने वाला है. इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 4 स्पिन बॉलर भी गए हैं, जो कि इस दौरे पर नेट बॉलर की भूमिका में नजर आएंगे. इनमें हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शिवांग कुमार और विप्रज निगम का नाम शामिल है. टीम इंडिया ने आज से यानी 5 अगस्त से कोलंबो में अभ्यास शुरू कर दिया है. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं गेंदबाज जमकर बॉलिंग कर रहे हैं. वहीं टीम के कप्तान समय तमाम सीनियर खिलाड़ियों ने फील्डिंग का अभ्यास भी जमकर किया है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें : कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: विराट से लेकर जयसूर्या-सहवाग तक... भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के 5 सबसे बड़े रन दानव

IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव. Wed, 5 Aug 2026 19:14:06 +0530

  Videos
See all

Recue Viral Video | कुछ सेकंड की देरी और गंगा में डूब जाता कांवड़िया! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:12:51+00:00

Viral Video | सेल्फी लेते समय लड़की नदी किनारे फिसली #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:11:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers