Responsive Scrollable Menu

Delhi New Name: केरल के बाद क्या दिल्ली का भी बदलेगा नाम ? BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा लेटर

Delhi New Name Proposal: देश में राज्यों के नाम बदलने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया गया है, वहीं  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य का नाम बदलने की मांग उठाई है। अब देश की राजधान दिल्ली का नाम बदलने की भी मांग की गई है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर  BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का अनुरोध किया है।

BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लेटर में लिखा है कि, 'दिल्ली नाम शहर की गहरी और ज्यादा पुरानी विरासत के बजाय एक सीमित ऐतिहासिक समय को दिखाता है। इसलिए इंद्रप्रस्थ नाम को फिर से रखने से मॉडर्न भारत की राजधानी अपनी पुरानी सभ्यता की नींव से फिर से जुड़ जाएगी। यह इस बात का प्रतीक होगा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सीट इंसानियत की सबसे पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं में से एक की विरासत पर खड़ी है।'  

केरल का नाम केरलम हुआ

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते दिन मंगलवार को केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी गई है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लंबे समय से केरल नाम बदलने की मांग की जा रही थी। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि 'कैबिनेट में लिए गए अहम फैसलों में सबसे प्रमुख फैसला केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करना है। उन्होंने बताया कि भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद से ही यह मांग उठती रही है, कि राज्य का आधिकारिक नाम उसकी स्थानीय भाषा के अनुरूप होना चाहिए।' 

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम' किए जाने के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी ने राज्य के नाम‑परिवर्तन की मांग को पूरा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला' करने के प्रस्ताव को केंद्र ने सालों से अधूरा छोड़ा हुआ है, जबकि केरल को तुरंत मंजूरी मिल गई है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Continue reading on the app

अरुणाचल की युवतियों से बदसलूकी का मामला: दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी के मामले में आरोपी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी की घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 79/351(2)/3(5)/196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी मालवीय नगर के रहने वाले हैं। 20 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे तीन महिलाएं अपने किराए के मकान में बिजली का काम करवा रही थीं। इस दौरान, कथित तौर पर कुछ धूल नीचे रहने वाले आरोपियों के मकान में गिर गई। आरोप है कि इसके बाद,आरोपियों ने महिलाओं को मौखिक रूप से गाली दी और पूर्वोत्तर क्षेत्र की महिला होने के कारण उन्हें निशाना बनाते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां कीं। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में आज से 48 घंटे के लिए नहीं आएगा पानी, देखिये प्रभावित इलाकों की सूची
यह भी पढ़ें : दिल्ली से नोएडा की राह होगी मुश्किल, डीएनडी फ्लाईओवर रोजाना 7 घंटे रहेगा बंद
यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष दिखा रहा तेवर, अदालत से अब मिली आखिरी चेतावनी

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, उनकी गरिमा का अपमान किया गया और उन्हें आपराधिक रूप से धमकाया। पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ताओं को किसी भी शारीरिक चोट की सूचना नहीं दी है, लेकिन मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया है। आरोपी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आगे की जांच जारी है। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: क्या पिलाओगे? अक्षर पटेल ने तो कोच से ही कर दी फरमाइश, अभिषेक शर्मा ने कहा- आंखें नहीं खुल रही

Abhishek Sharma- Axar Patel: अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई में मस्ती के मूड में दिखे. इसी दौरान अक्षर पटेल ने अपने इस कोच से बड़ी फरमाइश भी कर दी. Wed, 25 Feb 2026 21:05:00 +0530

  Videos
See all

कारों को सड़क ने निगला [Sinkhole Swallows Two Vehicles at Busy Omaha Intersection] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:36:10+00:00

Holi 2026 Alert: होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल ! | N18V | Holi celebration | Rules #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:45:00+00:00

PM Modi Israel Visit: इजराइल में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! India-Israel Relations #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:44:02+00:00

ChakraView | NCERT की Book में Judiciary के Corruption का चैप्टर,भड़का Supreme Court | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:37:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers