Responsive Scrollable Menu

kamadeva Story: आखिर होली के दिन क्यों जीवित हुए थे कामदेव? जानें अनसुनी पौराणिक कथा

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली होली केवल रंगों और उमंग का त्योहार ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी पौराणिक कथा भी जुड़ी है. मान्यता है कि इसी दिन प्रेम के देवता कामदेव को पुनर्जीवन का वरदान मिला था. आइए जानते हैं इस रोचक कथा के बारे में.

Continue reading on the app

Delhi HC Order: अलका लांबा ने FIR रद्द कराने की लगाई याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका पर सुनवाई की। पूर्व विधायक अलका लांबा की इस याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। यह मामला 2024 में महिला आरक्षण के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन से संबंधित है। राउज एवेन्यू अदालत ने आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए अलका लांबा को समन जारी किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलका लांबा ने 2024 के महिला आरक्षण के मामले में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इस आदेश को राउज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद पूर्व विधायक अलका लांबा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आग्रह किया है। हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई की और मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट को नोटिस जारी कर दिया है।

अलबा लांबा को इस वजह से नहीं मिली राहत 
बता दें कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 19 दिसंबर 2025 को अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय किए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कहा था कि अलका लांबा वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रही हैं कि वे बलपूर्वक लोकसेवक को उनके कार्यों में बाधा डाल रही हैं। वे बैरिकेड को लांघकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने के लिए उकसा रही हैं। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अलका लांबा के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 221 और 223ए के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील समेत 5 लोगों पर फायरिंग
यह भी पढ़ें : दिल्ली में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, 15 वर्षीय क्रिकेटर की पीट-पीटकर हत्या
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में मां-बाप को जिंदा जलाने का प्रयास, जानिये कलयुगी बेटा क्यों बना दुश्मन  

अलका लांबा के खिलाफ यह है पूरा मामला
यह मामला 29 जुलाई 2024 का है। जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन होना था। दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया था। आरोप है कि अलका लांबा ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने के लिए उकसाने का काम किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर अनीता सिंह के बयान पर अलका लांबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब अलका लांबा ने इसी एफआईआर को दर्ज कराने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Continue reading on the app

  Sports

ind vs zim: रिंकू सिंह की वापसी पर आया अपडेट, संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी पर कोच ने बोली बड़ी बात

ind vs zim: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ करो या मरो वाले मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता। भारत को गुरुवार को सुपर-8 राउंड के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

मैच से एक दिन पहले चेन्नई में बात करते हुए, कोटक ने कहा कि बैटिंग लाइन-अप बदलने और संजू सैमसन को मौका देने पर बातचीत हो रही है। भारतीय टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है और ईशान किशन तो छोड़ दें तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों रनों के जूझते नजर आए। इसी वजह से बीच के ओवर में भारत को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। 

रिंकू भी टीम से जुड़ सकते
रिंकू सिंह को लेकर सितांशु कोटक ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू को अचानक घर जाना पड़ा था। वो बुधवार शाम तक टीम से जुड़ जाएंगे। 

ऑफ़-स्पिन बॉलिंग ने टॉप ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी को सामने ला दिया। इसे लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को पहचान लिया है और जो बदलाव किए जा सकते हैं, उन पर चर्चा कर रहा। 

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी?
कोटक ने संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के सवाल पर साफ किया कि संजू को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हां, बैटिंग में बदलाव हो सकते हैं। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि हम इन चीज़ों पर चर्चा करते हैं। हमारे पास दो लेफ्ट-हैंडेड ओपनर और तीसरे नंबर पर एक लेफ्ट-हैंडर है, और विरोधी टीमें ऑफ-स्पिनर से गेंदबाजी करा रही हैं। मुझे पर्सनली नहीं लगता कि इसमें कोई प्रॉब्लम है। लेकिन, क्योंकि हमने तीन मैचों में पहले ओवर में विकेट गंवाए, तो कोई भी टीम सोचेगी।' 

कोटक ने आगे कहा, 'ज़ाहिर है, हम सोच रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हम कभी भी टीम जल्दी तय नहीं करते। ज़ाहिर है, अपना प्लान पहले से बताना ठीक नहीं है। लेकिन, निश्चित रूप से विचार तो होंगे।'

'अभिषेक पर प्रेशर नहीं डालना चाहते'
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया। भारत को न सिर्फ अपने दो मैच जीतने हैं, बल्कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भी अच्छे नतीजों की उम्मीद करनी होगी। हालांकि, अगर ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा तो यह मुश्किल होगा।

सितांशु कोटक ने कहा, 'अभिषेक तीन बार (शून्य पर) आउट हो चुका है। उसकी सेहत चिंता की बात थी। उसके बाद, उसमें मोमेंटम नहीं रहा। पिछले गेम में, वह अच्छा लग रहा था। किसी एक खिलाड़ी के बारे में ज़्यादा सोचना, मुझे पसंद नहीं है। हम 6 बैटर और दो ऑल-राउंडर के साथ खेल रहे हैं। हम किसी एक खिलाड़ी पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे सकते। अगर हम ऐसा करते हैं, तो वह खिलाड़ी भी दबाव में आ जाएगा। जब वह 20 गेंदों में शतक, 70 और 80 रन बना रहा था, 40-50 गेंदों में शतक बना रहा था, तो कोई इस पर बात नहीं कर रहा था।'

भारत का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ज़िम्बाब्वे से होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत अपनी लाइन-अप में कम से कम एक बदलाव कर सकता है। रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। 

Wed, 25 Feb 2026 17:08:00 +0530

  Videos
See all

Japanese student की हिंदी सुन खुश हुए CM Yogi #shorts #cmyogi #japan #yogiadityanath #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:10:44+00:00

Ghonda में मुस्लिम महिला की संदिग्ध हालत में मौत #shorts #shortsvideo #viralvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:10:38+00:00

Dangal: Ashutosh Brahmachari ने SP और Congress को लेकर क्या कहा? | Avimukteshwaranand | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:12:16+00:00

भोपाल में सगी बहनों का धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़! #shorts #breakingnews #rbharat #lovejihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers